{"_id":"5fff35c68ebc3e340c4f6a9c","slug":"vaccine-strategy-made-in-corona-control-room-banda-news-knp605793524","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना कंट्रोल रूम में वैक्सीन की रणनीति बनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना कंट्रोल रूम में वैक्सीन की रणनीति बनी
विज्ञापन
Vaccine strategy made in Corona control room
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कोरोना का खतरा अभी बरकरार रहने के मद्देनजर कोविड कंट्रोल रूम के काम जारी हैं। वैक्सीन लगाने की तैयारी भी पूरी कर ली गईं हैं। बुधवार को कंट्रोल रूम में सदस्यों की बैठक में इस पर चर्चा हुई। अध्यक्षता कर रहे सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि उनके कार्यालय में बनाया गया कंट्रोल रूम 24 घंटे काम कर रहा है। इसके नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एमसी पाल है। कंट्रोल रूम का नंबर 05192-224872 है। नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 9450814301 है।
बैठक में कोरोना वैक्सीनेशन के बारे में भी विचार-विमर्श हुआ। हरेक सदस्य को उसकी भूमिका और जिम्मेदारी बताई गई। मेडिकल कॉलेज प्रोफेसर डॉ. सुनील कुमार कौशल ने बताया कि रोजाना सुबह आठ बजे कंट्रोल रूम से सभी इकाइयों को फोन करके जानकारी जुटाई जाएगी। आपात व्यवस्था के लिए एंबुलेंस उपलब्ध रहेगी।
सीएमओ ने बताया कि पहले चरण में 6518 हेल्थ केयर वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी। लांचिग 16 जनवरी को होगी। इसे जिले की आठ इकाइयों पर किया जाएगा। सूची कोविन पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। लाभार्थी के मोबाइल पर एसएमएस पहुंचेगा कि किस इकाई के किस बूथ पर वैक्सीन लगाई जानी है। पहले से ही पंजीकृत लाभार्थी को टीका लगेगा। तत्काल टीका लगवाना संभव नहीं होगा। टीका लगने के बाद भी दो गज की दूरी मास्क और हैंड सैनिटाइजेशन जरूरी होगा।
विज्ञापन
उधर, बुधवार को जनपद में कोरोना के 19 नए मरीज पाए गए हैं। इनमें नरैनी कोतवाली के 11 पुलिस कर्मी भी हैं। संक्रमितों में दो महिलाएं और एक चार वर्षीय बालक है। इन सभी के जांच नमूने 12 जनवरी को लिए गए थे। सभी की एंटीजन और पीसीआर जांच में पॉजिटिव रिपोर्ट आई है। शहर के अवनि परिधि अस्पताल के एक महिला व एक पुरुष पॉजिटिव मिले हैं। इसके अलावा छावनी मोहल्ले में युवक पॉजिटिव पाया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में करतल पुलिस चौकी का एक पुलिस कर्मी और कालिंजर, गंगापुर, व गढ़ा गांव में एक-एक पॉजिटिव पाए गए हैं।