फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Vaccination was done for 11 children who refused vaccination.

Banda News: टीकाकरण से इन्कार करने वाले 11 बच्चों का किया गया टीकाकरण

Sun, 14 Sep 2025 11:38 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Sun, 14 Sep 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
Vaccination was done for 11 children who refused vaccination.
गर्भवती महिला की जांच करती हुई एएनएम। संवाद
नरैनी (बांदा)। टीकाकरण से इन्कार करने वाले 11 बच्चों का तीन सदस्यीय टीम ने गांव में जाकर टीकाकरण किया। टीका लगवाने से इन्कार करने वाले गांवों में टीम भेजकर टीकाकरण किया गया ।
विज्ञापन




सीएचसी नरैनी अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा ने बताया कि ब्लॉक के गांव लहुरेटा, गोरेपुरवा , शंकर पुरवा, करतल, महुटा ,कुलसारी, रगोली भटपुरा, चकला पुरवा, पिपरहरी सहित आदि गांव में सीएचसी से सुपरवाइजर, एलएचवी, सीएचओ सहित आदि लोगों की टीम को शनिवार को टीकाकरण सत्रों पर सहयोगात्मक पर्यवेक्षण के लिए भेजा गया था। कुछ गांवों में परिजन टीका लगवाने से इन्कार कर रहे थे।
विज्ञापन

वहां स्वास्थ्य केंद्र से अधीक्षक डॉ. अजय विश्वकर्मा की अगुवाई में डॉ. ज्योत्सना, डॉ. सुधा व डॉ. संगीता को भेजकर टीका न लगवाने वाले परिजनों को टीका के फायदे के बारे में समझाया तभी परिजनों ने बच्चों के टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक ने बताया कि 0 से पांच वर्ष तक के बच्चों का टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच प्रत्येक बुधवार व शनिवार को आंगनबाड़ी केंद्रों में टीकाकरण किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को 11 बच्चों का टीकाकरण किया गया है। गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण और प्रसव पूर्व देखभाल एवं उनकी जांचें की गईं। टीकाकरण के दौरान भीष्म नारायण गिरी, ज्ञानकमल, गजाला यास्मीन, सहित एएनएम, आशा बहु सहित आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed