फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   vaccination,office,covid 19,doctor,banda

पहला चरण पूरा, दूसरे की वैक्सीन आज से

Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
vaccination,office,covid 19,doctor,banda
vaccination,office,covid 19,doctor,banda - फोटो : BANDA
बांदा। कोरोना टीकाकरण का पहला चरण बृहस्पतिवार को चित्रकूटधाम मंडल में 66 फीसदी पर ठहर गया। 34 फीसदी स्वास्थ्य कर्मियों ने फिलहाल वैक्सीन नहीं लगवाई। चित्रकूटधाम मंडल के चारों जिलों में 5 फरवरी से टीकाकरण के दूसरे चरण का आगाज होगा।
विज्ञापन

प्रदेश के साथ बुंदेलखंड में भी कोरोना वैक्सीन का पहला चरण 16 जनवरी से शुरू हुआ था। शासन की गाइडलाइन के मुताबिक, सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लक्षित कर उन्हें यह वैक्सीन लगाई जा रही है। स्वास्थ्य कर्मी कोरोना योद्धा के रूप में देखे जाते हैं। सभी जिलों में चौकस व्यवस्थाओं के बीच निर्धारित बूथों पर टीकाकरण कराया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्थानीय बड़े अफसरों ने खुद वैक्सीन लगवाकर स्वास्थ्य कर्मियों का हौसला बढ़ाया। इनमें मंडल के अपर निदेशक डा. आरबी गौतम भी शामिल हैं। दूसरे चरण के लिए 5 फरवरी भी शासन ने तय की है। इसमें वैक्सीन से वंचित स्वास्थ्य कर्मियों/फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जाएगा। उधर, बांदा में पहले चरण में अंतिम दिन 533 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई गई। इन्हें मिलाकर पहले चरण का कुल टीकाकरण आंकड़ा 3330 रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को आखिरी चरण के टीकाकरण की शुरुआत मंडल के अपर स्वास्थ्य निदेशक डा. आरबी गौतम ने खुद टीका लगवाकर की। जिले में 6 केंद्रों में टीकाकरण किया गया। मेडिकल कालेज में 127, बबेरू में 120, जसपुरा में 119, बड़ोखर 185, कमासिन में 110 और तिंदवारी में 100 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए जाने हैं। सीएमओ डा. एनडी शर्मा ने कहा कि वैक्सीन से वंचित स्वास्थ्य कर्मी 5 फरवरी को टीका लगवा सकते हैं। बताया कि पहले चरण के छूटे हुए स्वास्थ्य कर्मियों को टीकाकरण के लिए मापअप राउंड चलाया जाएगा। इसकी रणनीति बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट---
जनपद कुल लक्ष्य कुल टीकाकरण प्रतिशत
बांदा 6168 3330 54
चित्रकूट 3056 2175 71
महोबा 2656 1907 71
हमीरपुर 5080 3934 77
योग- 16,960 11,346 66 (औसत)
इंसेट---
ठंडे पदार्थों से परहेज, गुनगुना पानी पीएं
बांदा। कोरोना की जंग जीत चुके अपर निदेशक डा. आरबी गौतम ने सलाह दी कि ठंडे खाद्य पदार्थों से परहेज और गुनगुने पानी का इस्तेमाल कोरोना वायरस को मात देने का सबसे बड़ा जरिया है। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही जानलेवा भी हो सकती है।
इंसेट---
फोटो- 11
76 प्रतिशत कर्मियों ने लगवाया टीका
चित्रकूट। कोविड टीका के चौथे चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को कोविड का टीका लगवाया। लक्ष्य 700 के सापेक्ष 536 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। सीएमओ डॉ. विनोद कुमार व जिला चिकित्सा अधीक्षक डॉ. आरके गुप्ता ने कहा कि सभी को कोरोना का टीका लगवाना चाहिए। सीएमओ ने बताया कि चौथे चरण के लक्ष्य में बृहस्पतिवार को 700 का लक्ष्य के सापेक्ष 546 लाभार्थियों ने टीका लगवाया। इसमें मानिकपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में में 95, मऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में 63,जिला अस्पताल में 81, पहाडी में 128, शिवरापुर में 169 ने कोराना की वैक्सील लगाई। (संवाद)
इंसेट---
फोटो परिचय-20-सदर अस्पताल में टीका लगवाते डा.आसिम
हमीरपुर में 1098 स्वास्थ्य कर्मियों को लगे टीके
हमीरपुर। कोरोना टीकाकरण के प्रथम चरण के पांचवें अंतिम दौर में 1098 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण कराया। इसमें महिला हेल्थ वर्कर्स की संख्या सर्वाधिक रही। सीएमओ डॉ. आरके सचान ने बताया कि सात स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण हुआ। कुल 1263 के सापेक्ष 1098 स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को टीके लगाए गए। 5 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की शुरुआत होगी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.रामअवतार ने बताया कि मौदहा में 113, नौरंगा में 95, सुमेरपुर में 199, जिला अस्पताल (पुरुष) में 163, राठ में 99, सरीला में 226 और गोहांड में 203 स्वास्थ्य कर्मियों को टीके लगाए गए। (संवाद)
इंसेट---
छह केंद्रों पर 68 फीसदी टीकाकरण
उरई (जालौन)। कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण बृहस्पतिवार को छह स्वास्थ्य केंद्रों पर हुआ। इसके लिए नौ बूथों पर 786 हेल्थ वर्कर के सापेक्ष 534 का टीकाकरण किया गया। कुल 68 फीसदी टीकाकरण हुआ। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ सत्य प्रकाश ने बताया कि सीएचसी माधौगढ़ में 234 के सापेक्ष 145, पिंडारी पीएचसी में 32 के सापेक्ष 25, सीएचसी कदौरा में 160 के सापेक्ष 93, पीएचसी कुठौंद में 77 के सापेक्ष 60, कदौरा सीएचसी में 180 के सापेक्ष 93, पीएचसी डकोर में 160 के सापेक्ष 119, जालौन ग्रामीण पीएचसी में 100 के सापेक्ष 92 हेल्थ वर्कर का टीकाकरण किया गया। (संवाद)

इंसेट---
फोटो परिचय-13- जिला अस्पताल में वैक्सीन लगवाता कर्मचारी।
महोबा में 416 कर्मियों को लगा टीका
महोबा। कोरोना से बचाव के लिए 16 जनवरी से शुरू टीकाकरण अभियान के पहले चरण में अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 416 स्वास्थ्यकर्मियों को टीका लगाया गया। सीएमओ डा. मनोजकांत सिन्हा ने भी टीका लगवाया। पहले चरण के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 462 कर्मियों को वैक्सीनेशन के लिए चयनित किया गया था। शाम पांच बजे तक 416 कर्मचारियों ने टीका लगवाया। सीएमओ ने केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बताया कि शुक्रवार से दूसरा चरण शुरू होगा। इसमें फ्रंटलाइन वर्कर राजस्व कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी आदि को शामिल किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed