फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar in procession

सील रास्ते पर जाने की जिद में किया हंगामा

Sat, 28 Mar 2015 11:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Sat, 28 Mar 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Uproar in procession

रामनवमी पर शनिवार को जुलूस निकालने के दौरान नवाबी जामा मस्जिद के सामने की सड़क को बेरीकेडिंग लगाकर सील  करने पर राम भक्त भड़क उठे।

विज्ञापन


गोलकोठी तिराहे और अमर टाकीज तिराहे पर लगी बैरीकेडिंग तोड़ने की कोशिश में एक युवक को पीएसी जवान ने थप्पड़ जड़ दिया। इस पर भड़के लोगों ने जुलूस रुकवा दिया। इसी बीच किसी ने पीएसी के साथ धक्का-मुक्की करते हुए थप्पड़ मारने वाले पीएसी जवान को थप्पड़ जड़ दिया। भाजपा नेताओं ने पुलिस के सामने मोर्चा खोल दिया। जमकर नारे लगाए।
विज्ञापन


बमुश्किल पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत किया। इसके बावजूद गोलकोठी की ओर से कुछ भाजपा नेता और जुलूस में शामिल लोग बैरीकेडिंग पार करके जामा मस्जिद के सामने पहुंच गए और नारेबाजी करने लगे। इस बीच पुलिस ने धैर्य का परिचय देकर मामले को बिगड़ने से बचा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, शाम करीब 6 बजे जुलूस के छोटी बाजार पहुंचने पर बिजली आपूर्ति बंद होने से रामभक्त भड़क गए। जुलूस रोक दिया। घोषणा की कि बिजली न आने तक जुलूस न बढ़ेगा। करीब आधे घंटे बाद बिजली आपूर्ति चालू होने पर जुलूस आगे बढ़ा। ब्यूरो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed