फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uproar alleging misappropriation of funds

धनराशि में गड़बड़ी का आरोप लगाकर हंगामा

Tue, 14 Jun 2022 11:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 11:25 PM IST
विज्ञापन
Uproar alleging misappropriation of funds
नरैनी। नगर पंचायत कार्यालय बोर्ड बैठक में वार्ड सदस्यों ने आउटसोर्सिंग में प्राप्त धनराशि में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सदस्यों ने वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों का सत्यापन करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

वार्ड सदस्य रवींद्र गौतम ने वर्ष 2020 व 2021 में आउटसोर्सिंग में प्राप्त धनराशि से किए गए खर्च का ब्यौरा मांगा। सवाल किया कि इस मद से कर्मचारियों का कितना पीएफ फंड काटा गया। अधिशासी अधिकारी अभिमन्यु के संतोषजनक जवाब न देने पर सदस्यों ने हंगामा काटा। नगर पंचायत प्रशासक एवं एसडीएम रवींद्र सिंह ने ईओ को जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। वार्ड सदस्य अवधेश कुमार तिवारी ने प्रस्ताव में अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि आक्सीजन पार्क, श्मशान घाट, गोधनी तलैया के कार्यों की जांच नायब तहसीलदार द्वारा की गई है। जिसमें ठेकेदार को दोषी पाया गया है।
विज्ञापन

कहा कि जांच पूरी होने तक ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड कर दिया जाए। सदस्य फकरूद्दीन ने सदन से पूछा कि बैनर पोस्टर बनवाने का सात लाख रुपये का बिल लगाया गया है। ये बैनर कहां लगाए गए हैं। सदस्यों ने राजीव नगर में बनाई गई सीसी रोड बनने के बाद तीन माह में ही उखड़ जाने का आरोप लगाया है। अधिशासी अधिकारी ने वित्तीय वर्ष में कराए गए विकास कार्यों की जानकारी सदन को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed