{"_id":"611fd3d9e545567b262f40a9","slug":"up-spoiled-sons-of-two-farmers-caught-with-fake-notes-of-1-5-lakh-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बांदा में 1.5 लाख के नकली नोट संग पकड़े गए किसानों के बिगड़ैल बेटे, नकली नोट बनाने के उपकरण भी मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बांदा में 1.5 लाख के नकली नोट संग पकड़े गए किसानों के बिगड़ैल बेटे, नकली नोट बनाने के उपकरण भी मिले
Fri, 20 Aug 2021 09:41 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 20 Aug 2021 09:41 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के बांदा में पुलिस और एसओजी की टीम ने उपकणों के साथ एक लाख रुपये से अधिक के नकली नोट बरामद किए हैं।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांदा में पुलिस और एसओजी टीम ने बृहस्पतिवार की रात दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास एक लाख 5 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों ही आरोपी किसानों के बिगड़ैल बेटे बताए गए हैं। इनमें एक मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे एसओजी टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास में दबिश देकर चिल्ला क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी कृष्ण पाल के बेटे राकेश कुमार और मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेड़ा निवासी रामप्रसाद के बेटे साजन कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया।
राकेश फिलहाल बांदा शहर में जरैली कोठी और साजन कुमार बबेरू क्षेत्र के थरथुआ गांव में रह रहा था। एसओजी ने दोनों के पास से एक लाख 5 हजार 500 रुपये के नकली नोट और नोट तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दोनों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के मुताबिक, कंप्यूटर प्रिंटर से नकली नोट तैयार करते थे। एसओजी टीम में प्रभारी एसआई मयंक चंदेल सहित कांस्टेबल शैलेंद्र, अश्वनी प्रताप, सत्यम गुर्जर, भूपेंद्र सिंह और भानुप्रकाश शामिल हैं।