{"_id":"6169103d65a184704d701966","slug":"up-son-brutally-murdered-sleeping-parents-in-banda","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बांदा में बेटे ने सो रहे माता पिता की गला घोंटकर की हत्या, मुुंह से निकल रहा था खून","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बांदा में बेटे ने सो रहे माता पिता की गला घोंटकर की हत्या, मुुंह से निकल रहा था खून
Fri, 15 Oct 2021 10:54 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Fri, 15 Oct 2021 10:54 AM IST
सार
बांदा में रिटायर्ड बाल विकास परियोजना अधिकारी और उनकी पत्नी की घर में सोते समय गला घोंट कर हत्या कर दी गई। सुबह परिजनों ने मुंह से खून निकलता देख पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
बांदा: पति पत्नी की गला घोंटकर हत्या
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बांदा के करहिया गांव में बेटे ने माता-पिता की गला घोंटकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की वजह पैसों को लेकर विवाद बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी पुत्र की तलाश कर रही है।
करहिया गांव निवासी मइयादीन (78) बाल विकास परियोजना अधिकारी थे। 2003 में सेवानिवृत्त हो गए थे। गुरुवार की रात को पुत्र ने पिता मइयादीन और अपनी मां रामकली (65) की सोते समय गला घोंटकर हत्या कर दी। दोनों शव अलग अलग चारपाई में पड़े थे।
घटना अंजाम देकर बेटा फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि दाेनों के शरीर पर चोट के निसान नहीं हैं। मुंह से खून निकल रहा है। डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंच कर साक्ष्य एकत्र किए। कोतवाली देहात प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी पुत्र की तलाश की जा रही है।