{"_id":"60e3ea728ebc3e771a30c08d","slug":"up-five-year-old-girl-murdered-in-banda-due-to-occultism","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: बांदा में पांच साल की बच्ची की तंत्रमंत्र के चक्कर में हत्या, पड़ोसी के घर में मिला खून से लथपथ शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: बांदा में पांच साल की बच्ची की तंत्रमंत्र के चक्कर में हत्या, पड़ोसी के घर में मिला खून से लथपथ शव
Tue, 06 Jul 2021 02:05 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 06 Jul 2021 02:05 PM IST
सार
बांदा में पांच साल की बच्ची की बलि के लिए हत्या करने की दिल दहला देने की घटना से इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन
बेटी का शव देख बदहवास मां
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में सोमवार देर रात तंत्रमंत्र के चक्कर में पड़ोसी युवक ने 5 वर्षीय बालिका की हत्या कर दी। बच्ची के घर न लौटने पर जब परिजनों ने खोजबीन शुरु की तो पड़ोसी युवक के घर के बाहर नली में बेटी का खून से लथपथ शव देख कोहराम मच गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। घटनास्थल पर पहुंचकर एसपी ने भी मामले की जानकारी ली। अभी तक इस मामले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। मां की तहरीर पर पुलिस ने पहले अपहरण का मामला दर्ज किया था।
बांदा निवासी चुन्न वर्मा की 10 दिन पहले बीमारी से मौत हो गई थी। उसकी पांच वर्षीय बेटी आरती सोमवार दोपहर दो बजे अचानक लापता हो गई। मां माया वर्मा ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चला। इस पर पुलिस चौकी और कोतवाली तो सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आसपास के सभी घरों में बच्ची को खोजा पर वो कहीं नहीं मिली।