फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP crime and corruption free

यूपी अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त

Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
UP crime and corruption free
बांदा। यूपी अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। गरीब की झोपड़ी में कब्जा करने वाले के घर बुलडोजर चलता है। प्रदेश में सांप्रदायिक दंगे नहीं होते। यह खूबियां भाजपा सरकारों की देन हैं। जनहित के बारे में सोचने वाली पार्टी का नाम भाजपा है।
विज्ञापन

यह दावा मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित भाजपा के प्रबुद्ध सम्मेलन में कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने किया। अपने संबोधन में कहा कि भाजपा का मूल मंत्र सेवा ही संगठन है। कोरोना काल में यह दिखा भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अगले विधान सभा चुनाव में भाजपा की फिर सरकार बनेंगी। सम्मेलन में मौजूद प्रदेश के पंचायत राज्यमंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने विपक्ष पर किसानों, मजदूरों और युवाओं को भड़काकर अपना उल्लू सीधा करने के प्रयास का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद आरके सिंह पटेल ने मोदी-योगी सरकारों का हर निर्णय सर्वहारा समाज के लिए बताया। पूर्व प्राचार्य डॉ. नंदलाल शुक्ल ने कहा कि राष्ट्र के विकास के लिए भाजपा का विकास जरूरी है।
सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद और संचालन उपाध्यक्ष मनोज पुरवार ने किया।
विधायक प्रकाश द्विवेदी, चंद्रपाल कुशवाहा, राजकरन कबीर, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील कुमार पटेल, अधिवक्ता संघ महासचिव सत्यदेव त्रिपाठी, पूर्व विधायक राजकुमार शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष लवलेश सिंह, पूर्व प्रधानाचार्य बाबूलाल गुप्त, डीएन सिंह।

प्रभाकर अवस्थी, शांतनु ओमर, राजकुमार राज, मनोज जैन, वीरेंद्र सक्सेना, राजेंद्र गुप्ता, वंदना गुप्ता, ममता त्रिपाठी, रागनी शिवहरे, पार्वती, उत्तम सक्सेना, मनीष गुप्ता, मोहित गुप्ता, पुष्कर, राकेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी आनंद स्वरूप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed