{"_id":"6224f5e5888e9a4d59402957","slug":"up-catet-will-be-held-on-16th-and-17th-june-banda-news-knp6842249163","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट 16 व 17 जून को होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट 16 व 17 जून को होगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा (यूपी कैटेट)-2022 का जिम्मा एक बार फिर बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय को दिया गया है। 16 व 17 जून को होने वाली इस वर्ष की परीक्षा इस विश्वविद्यालय में दोबारा हो रही है। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 30 अप्रैल आवेदन की अंतिम तिथि है।
प्रदेश के कृषि विश्व विद्यालय बांदा, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज (अयोध्या), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, कानपुर और सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय, मेरठ में स्नातक, परास्नातक एवं पीएचडी कोर्स कराए जा रहे हैं।
इनमें दाखिलें के लिए हर वर्ष चारों विश्वविद्यालय में किसी एक को परीक्षा का जिम्मा सौंपा जाता है। विश्वविद्यालय का चयन चक्रानुसार होता है। बांदा कृषि विश्व विद्यालय के कुलसचिव प्रो. एसके सिंह ने बताया कि सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा बांदा कृषि विश्वविद्यालय कराएगा।
विज्ञापन
16 को स्नातक पाठ्यक्रम और 17 जून को मास्टर्स एवं पीएचडी पाठ्यक्रम की परीक्षा होगी। उन्होंने बताया कि आवेदन की पूरी प्रक्रिया यूपी कैटेट की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। ऑनलाइन आवेदन पहली मार्च से चल रहे हैं। सलाह दी गई है कि आवेदन से पूर्व अभ्यर्थी परीक्षा अर्हता शुल्क, सीटों की संख्या इत्यादि का ब्योरा वेबसाइट पर देख लें।
बांदा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यहां वर्तमान में बीएससी एग्रीकल्चर (कृषि), उद्यान कृषि (हर्टीकल्चर), वानिकी (फारेस्टी), सामुदायिक विज्ञान (कम्युनिटी साइंस), फूड टेक्नॉलाजी, डेयरी टेक्नालॉजी आदि पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए यह परीक्षा आयोजित होगी। यह जानकारी विश्व विद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. बीके गुप्ता ने दी।