{"_id":"625ef9751f30160d843f746a","slug":"up-catet-entrance-exam-application-up-to-30-banda-news-knp6921355106","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा आवेदन 30 तक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी कैटेट प्रवेश परीक्षा आवेदन 30 तक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। यूपी कैटेट की प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 अप्रैल है। इस वर्ष यह परीक्षा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्व विद्यालय बांदा की ओर से कराई जा रही है। कुलसचिव प्रो. एसके सिंह ने बताया कि बांदा कृषि विश्वविद्यालय, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कुमारगंज (अयोध्या), चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय कानपुर, सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्व विद्यालय मेरठ में संयुक्त प्रवेश परीक्षा के माध्यम से स्नातक व स्नाकोत्तर कक्षाओं में प्रवेश के लिए 30 अप्रैल तक आवेदन होंगे।
ऐसे छात्र जो विज्ञान, गणित, कृषि और कला वर्ग से 12वीं की परीक्षा पास कर चुके हैं या कर रहे हैं वह आवेदन कर सकते हैं। बीएससी आनर्स सामुदायिक विज्ञान कोर्स में प्रवेश के लिए विज्ञान, गणित वर्ग के अलावा कला वर्ग से 12वीं की परीक्षा दे रहे या दे चुके विद्यार्थियों को भी प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा 16 व 17 जून को विभिन्न शहरों में होगी। वेबसाइट पर विवरण देखा जा सकता है। (संवाद)