फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   UP CATate in eight districts of the state including Banda

बांदा समेत प्रदेश के आठ जिलों में यूपी कैटेट

Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jun 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
UP CATate in eight districts of the state including Banda
बांदा। उत्तर प्रदेश संयुक्त कृषि एवं प्रौद्योगिकी प्रवेश परीक्षा-2022 (यूपी कैटेट) 16 व 17 जून को होगी। प्रदेश के चारों कृषि विश्वविद्यालय बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर, आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज (अयोध्या) व सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मेरठ के स्नातक व परास्नातक के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन

बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने बताया कि प्रवेश परीक्षा प्रदेश के आठ शहरों बांदा, अयोध्या, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, बरेली, वाराणसी व आगरा में होगी। कुल 20,951 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। बांदा में पंडित जेएन डिग्री कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। 16 जून को स्नातक स्तर की प्रवेश परीक्षा सुबह 9 से दोपहर 12 बजे और 17 जून को परास्नातक व पीएचडी विषयों व एमबीए की प्रवेश परीक्षा दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक आयोजित होगी।
विज्ञापन

अभ्यर्थी ये लाएं अपने साथ
कुलसचिव डॉ. एसके सिंह ने बताया कि अभ्यर्थी परीक्षा तिथि में प्रवेश पत्र के साथ एक पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ, एक पहचान पत्र (आधारकार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट) आदि अवश्य लेकर आएं। अभ्यर्थियों के लिए हेल्पलाइन नंबर 9559841567 दिया गया है। इसके अलावा यूपी कैटेट के वेबसाइट यूपी कैटेट एक्जाम डॉट ऑर्ग पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed