फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Up Board,bus,delhi,covid 19,jaipur

कोरोना के कहर से गैर प्रांतों की 26 बसें बंद

Tue, 04 May 2021 04:46 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 04:46 PM IST
विज्ञापन
Up Board,bus,delhi,covid 19,jaipur
बांदा। कोरोना संक्रमण बढ़ने पर परिवहन निगम की बसों का संचालन दूसरे प्रांतों के लिए बंद कर दिया गया। इनमें चित्रकूटधाम मंडल की 26 बसें शामिल हैं। 15 मई तक इनका संचालन बंद कर दिया गया। मंडल के चारों डिपों से प्रतिदिन कानपुर-लखनऊ होते हुए दिल्ली, मध्य प्रदेश, राजस्थान आदि प्रांतों के लिए बसें जाती थीं। इनमें रोजाना सात-आठ हजार यात्रियों का आना-जाना था। गैर प्रांतों के लिए बस सेवा रोकने से परिवहन निगम को लगभग 20 लाख रुपये राजस्व का नुकसान होगा। मंडल में 403 बसों का बेड़ा है।
विज्ञापन

कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर ने महामारी का रूप ले लिया है। प्रतिदिन सैकड़ों लोग स्पेशल ट्रेनों व रोडवेज बसों से अन्य प्रांतों से अपने गांव-घर लौट रहे हैं। संक्रमण बढने से शासन ने गैर राज्यों को जाने वाली बसों के संचालन पर रोक लगा दी है। इसी के साथ गैर प्रांत जाने वाली बांदा डिपो की पांच, महोबा की आठ, राठ की छह व हमीरपुर की सात बसों का संचालन भी बंद हो गया। ये बसें एमपी के पन्ना, छतरपुर व नौगांव, जयपुर (राजस्थान), दिल्ली, देहरादून (उत्तराखंड) चलती थीं। ये बसें प्रतिदिन 8,968 किलोमीटर चल रही थीं। बसों के बंद होने से रोजाना हजारों यात्रियों को परेशानी हो रही है। इनमें अधिकांश प्रवासी हैं। राजस्व का भी नुकसान हो रहा है। हालांकि प्रदेश में बसों का संचालन जारी है।
विज्ञापन

------------
मंडल से दूसरे प्रांतों को चलने वाली बसें
---------------------------
डिपो बस मार्ग
-----------------------------
बांदा 5 पन्ना
महोबा 8 दिल्ली, सागर, जयपुर
राठ 6 छतरपुर, नौगांव
हमीरपुर 7 देहरादून
--------------------------------
इनसेट-
-----------
शासन के आदेश पर गैर प्रांतों के लिए बस संचालन बंद करने का निर्णय लिया गया है। यहां से गैर प्रांतों के लिए 26 बसें चल रही थीं। इन्हें तत्काल बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनिल कुमार, प्रभारी आरएम, चित्रकूटधाम परिक्षेत्र।
------
इनसेट-
------------
ट्रैवल एजेंसियों की चांदी
बांदा। चित्रकूटधाम मंडल की 26 बसें बंद होने के बाद ट्रैवल्स एजेंसियों की चांदी हो गई। मंडल से विभिन्न प्रांतों को जाने वाली करीब 150 बसों का संचालन तेज हो गया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग अन्य प्रांतों को आ-जा रहे हैं। उधर, जनपद सीमा से जुड़े एमपी के शहर/गांवों के लोग डग्गामार वाहनों का सहारा ले रहे हैं। तमाम टैक्सी भूसे की तरह सवारियां भर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed