{"_id":"5ffd79f38ebc3e2e221638b9","slug":"up-bandit-gauri-became-another-name-of-terror-in-banda-s-forests-ig-took-combing-with-rifle-in-hand","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: डाकू गौरी की तलाश में आईजी ने उठाई राइफल, जंगलों में कर रहे पुलिस के साथ कॉम्बिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: डाकू गौरी की तलाश में आईजी ने उठाई राइफल, जंगलों में कर रहे पुलिस के साथ कॉम्बिंग
Tue, 12 Jan 2021 03:59 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Tue, 12 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
पाठा के जंगलों में टीम के साथ कॉम्बिंग करते आईजी
- फोटो : amar ujala
बांदा जिले में ग्राम पंचायत चुनाव का डंका बजते ही चित्रकूटधाम मंडल के पाठा क्षेत्र में इनामी डकैत गौरी यादव (गैंग लीडर डी-13) के तेजी से सिर उठाने पर आईजी के. सत्यनारायणा ने खुद सोमवार को राइफल उठाकर पाठा के जंगलों में कॉम्बिंग की।
इसके अलावा डाकू गौरी पर इनाम की राशि एक लाख से पांच लाख रुपये करने के लिए भी शासन को लिखा है। दस्यु सरगना गौरी यादव की अचानक पाठा क्षेत्र में सरगर्मी बढ़ने पर चित्रकूटधाम मंडल के आईजी ने गैंग को ठिकाने लगाने को खुद कमान संभाली है।
आईजी ने कारबाइन राइफल से लैस होकर पुलिस टीम के साथ गौरी यादव के प्रभाव वाले पाठा के जंगलों में कॉम्बिंग की। आईजी ने चुल्हा (रसिन का मजरा) गांव सहित आसपास के गांवों में नाकाबंदी कराई, लेकिन दस्यु सरगना नहीं फंसा। कई गांवों के प्रधानों से गैंग के बारे में पूछताछ की गई।
विज्ञापन
गैंगस्टर एक्ट के तहत गौरी की चल-अचल संपत्ति जब्त करने की कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। मध्य प्रदेश सरकार ने गौरी पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा है। पुलिस के मुताबिक, गौरी पर 45 आपराधिक केस दर्ज हैं।