फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Until now , farmers will be able to register 15

अब 15 तक किसान करा सकेंगे रजिस्ट्रेशन

Wed, 04 Nov 2015 12:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Wed, 04 Nov 2015 12:01 AM IST
विज्ञापन

 बांदा। कृषि विभाग में आनलाइन पंजीयन कराने से चूक गए जिले के डेढ़ लाख किसानों को शासन ने एक और मौका दिया है। तीन दिन पूर्व 31 अक्तूबर को खत्म हो चुकी अंतिम तिथि को अब बढ़ाकर 15 नवंबर तक कर दिया गया है। आनलाइन पंजीयन न कराने वाले किसान शोधित व उन्नतशील बीजों से वंचित रहेंगे।

विज्ञापन


कृषि विभाग में आनलाइन पंजीयन कराने के लिए साल भर से प्रक्रिया चल रही है लेकिन अंतिम तिथि 31 अक्तूबर तक सिर्फ 25 हजार किसानों ने पंजीकरण कराया है। पंजीयन न कराने वाले किसानों को सरकारी बीज में न अनुदान मिलेगा और न ही वे कृषि बीज केंद्रों से इसे खरीद सकेंगे। जिला कृषि अधिकारी बाल गोविंद यादव ने बताया कि रजिस्ट्रेशन न कराने वालों को कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा।
विज्ञापन


1200 हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबी फसल का क्लस्टर प्रदर्शन किया जाना है। इसमें लोहिया गांवों के किसानों को मुफ्त शोधित बीज दिया जाना है। प्रदर्शन के मुफ्त बीज का अनुदान किसानों के खातों में भेजा जाना है। पंजीयन न कराने वाले किसान इससे वंचित रह जाएंगे। उन्होंने सभी किसानों से निर्धारित तिथि के अंदर अपने नजदीकी बीज भंडार केंद्रों में पंजीयन कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



                         

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed