{"_id":"3e32b341c18a3be9f2479900475c2e60","slug":"university-of-dead-rat-turned-into-flour-mess-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय मेस के आटे में मरा चूहा निकला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय मेस के आटे में मरा चूहा निकला
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sat, 06 Feb 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। कृषि विश्वविद्यालय की मेस में आटा भरी सीलबंद
विज्ञापन
बोरी में मरा चूहा निकलने से हड़कंप मच गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम
ने आटा का नमूना लिया और जांच के लिए गोरखपुर स्थित प्रयोगशाला भेज दिया।
मेस में खाद्य सामग्री आपूर्ति करने वाली दो दुकानों को पक्षकार बनाया है।
बांदा कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय के हास्टल नंबर-दो में आटे में चूहा मिलने पर वार्डेन डा.ओमप्रकाश ने इसकी सूचना विश्वविद्यालय उच्चाधिकारियों को दी।
छात्रों के उत्तेजित होने से पहले ही विश्वविद्यालय के डा.देव कुमार मेस पहुंच गए और आटे की दूसरी बोरी मंगा ली। छात्रों का आरोप था कि मेस में आपूर्ति होने वाली खाद्य सामग्री में इसके पूर्व भी कीड़े आदि निकल चुके हैं।
लेकिन इन शिकायतों को तवज्जो नहीं दी। विश्वविद्यालय के हास्टल में रहने वाले 120 छात्रों मेस से खाना खिलाया जाता है। सूचना पर पहुंची खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने आनन-फानन आटा भरी बोरी का नमूना लिया।
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने केएन त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद फर्म के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। बताया कि आपूर्ति कर्ता फर्म तुलसी साहू मेसर्स और टिर्रा पंसारी को पक्षकार बनाया है। बोरी में बैच और पैकिंग की तिथियां भी अंकित नहीं थीं।