फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Unity and integrity resolved

एकता और अखंडता का संकल्प लिया

Tue, 15 Dec 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा।
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा। Updated Tue, 15 Dec 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
Unity and integrity resolved

बांदा। लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्य तिथि पर कांग्रेस और सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान ने श्रद्धांजलि दी। एकता और अखंडता बरकरार रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


मंगलवार को 65वीं पुण्य तिथि पर सरदार वल्लभ भाई पटेल याद किए गए। कांग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष अखिलेश शुक्ल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर चर्चा की और उनके बताए मार्ग पर चलने की सीख दी। पूर्व विधायक रामेश्वर भाई ने कहा कि सशक्त भारत लौह पुरुष की देन है।
विज्ञापन


 कहा कि आज लौह पुरुष होते तो देश के किसानों की दशा अच्छी होती। कांग्रेसियों ने श्रद्धांजलि के बाद देश की एकता और अखंडता का संकल्प लिया। गोष्ठी को जिला महासचिव रामरतन समुद्रे, शिवबली सिंह, जिला उपाध्यक्ष रामकिशोर सिंह, संतोष कुमार द्विवेदी, सफकत उल्ला खां ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहांगीर, दिनेश कुमार गुप्ता, शिवदत्त अग्निहोत्री, ब्रम्हदत्त द्विवेदी, शोएब रिजवी, मकसूद अहमद, धीरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश कुमार गुप्ता, गीतारानी, शब्बीर सौदागर, शाकिर मंसूर, गेंदालाल प्रजापति, सुखदेव गांधी आदि उपस्थित रहे। संचालन अधिवक्ता राममिलन सिंह पटेल ने किया।

उधर, सरदार वल्लभ भाई पटेल सेवा संस्थान (हरदौली रोड) में स्थापित लौह पुरुष की प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाकर श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष आरपी सिंह पटेल ने उनके योगदान को याद किया। महामंत्री विद्याभूषण सिंह पटेल ने बताया कि जनवरी माह में समाज के निर्वाचित प्रधान व बीडीसी सदस्यों का सम्मानित किया जाएगा। पूर्व अध्यक्ष शिवपूजन सिंह पटेल ने भी संबोधित किया। गोष्ठी में द्वारिका सिंह पटेल, हीरालाल पटेल, रणविजय सिंह, वीरेंद्र सिंह पटेल, गणेश सिंह, राजकुमार सिंह पटेल (राजन), महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।


 उधर, शहर कांग्रेस कमेटी ने अलीगंज स्थित कैंप कार्यालय में सरदार पटेल को श्रद्धांजलि दी। अध्यक्ष राजबहादुर गुप्ता ने लौह पुरुष को देश का गौरव बताया। प्रदेश सचिव राजेश दीक्षित ने भी संबोधित किया। संचालन रफत खां गोगा ने किया। श्याम मोहन वर्मा, डॉ.कमतू प्रसाद, सैय्यद अल्तमश, संजय ठाकुर, राजकुमार, आदित्य, नरेंद्र अग्रवाल, अशोक सिंह चौहान, रविंद्र अग्निहोत्री, संतोष गुप्ता, विपिन बिहारी धुरिया, लाला शिवहरे इत्यादि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed