फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Under-19 cricket team announced in UPCA's Banda

Banda News: यूपीसीए की बांदा में अंडर-19 क्रिकेट टीम घोषित

Fri, 26 Apr 2024 10:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Apr 2024 10:36 PM IST
विज्ञापन
Under-19 cricket team announced in UPCA's Banda
बांदा। उ.प्र. क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के निर्देशन में बांदा में वर्ष 2024-25 के लिए अंडर-19 बालक वर्ग क्रिकेट की टीम तैयार हो गई है। इसमें 15 खिलाड़ी शामिल हैं। टीम का चयन यहां आयोजित ट्राॅयल मैच में किया गया है। चयनित खिलाड़ियों की सूची और सूचना यूपीसीए, फतेहपुर जोन के सचिव को भेजी गई है।
विज्ञापन

जिला क्रिकेट एसोसिएशन (डीसीए) अध्यक्ष चन्द्रमौलि और सचिव वासिफ जमां खां ने अपने संयुक्त हस्ताक्षरों से यह सूची यूपीसीए के जोनल सचिव (फतेहपुर) को भेजी है। विनायक सिंह को टीम का कैप्टन चुना गया है। सुधांशु खरे वाइस कैप्टन होंगे। बल्लेबाज के रूप में सक्षम गुप्ता, अयांश सिंह, शिवस्थ श्रीवास्तव, अजय शर्मा और सुमित कुमार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

विकेट कीपर के लिए विवेक यादव का चयन हुआ है। गेंदबाजी में श्रावस्त, सचिन सिंह, सुमित सिंह कुशवाहा, शुभम कुमार, रामबाबू, अजय कुमार कुशवाहा और आर्यन शुक्ला को चुना गया है। एक अन्य क्रिकेटर विकास कुमार (गेंदबाज) को स्टैंड बाई (अतिरिक्त) खिलाड़ी के तौर पर शामिल किया गया है। अध्यक्ष व सचिव ने बताया कि टीम के चयनकर्ताओं में राममिलन, मनोज मिश्रा, प्रदीप गुप्ता और मो. अहमद शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed