{"_id":"6171acf3c58c3f74c534c195","slug":"uncle-was-killed-by-niece-with-alleged-lover-banda-news-knp6595851156","type":"story","status":"publish","title_hn":"कथित प्रेमी संग भतीजी ने की थी चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कथित प्रेमी संग भतीजी ने की थी चाचा की हत्या
विज्ञापन
Uncle was killed by niece with alleged lover
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतर्रा। कथित प्रेमी के साथ मिलकर किशोर उम्र भतीजी ने चाचा की ईंट से वारकर हत्या की थी। पुलिस के मुताबिक चाचा उनके प्रेम प्रसंग में बाधक था। घटना के एक सप्ताह बाद एसओजी और थाना पुलिस ने दोनों हत्यारोपियों को पकड़कर घटना का पर्दाफाश कर दिया।
थाना क्षेत्र के मूसा नगर में 13 अक्तूबर की रात घर में अकेले रह रहे ई-रिक्शा चालक रामखेलावन (45) की ईंट से सिर कुचल कर हत्या कर दी गई थी। हत्या के खुलासे के लिए पुलिस की तीन अलग-अलग टीमें गठित की गई थीं। सर्विलांस की मदद से थाना पुलिस ने सात दिन के अंदर घटना का पर्दाफाश कर दिया।
अपर एसपी एलएन मिश्र ने बताया कि रामखेलावन के घर से कुछ दूर पर भतीजी रहती थी। 13 अक्तूबर की देर शाम भतीजी कृष्ण नगर गुठिल्ला पुरवा निवासी कथित प्रेमी ओमप्रकाश से फोन पर बात कर रही थी। चाचा ने मना किया तो उनके बीच नोकझोंक हो गई।
विज्ञापन
रात में प्रेमी के साथ मिलकर भतीजी ने चाचा के दोनों हाथों को बांधकर ईंट से सिर कूचकर हत्या कर दी थी। गुरुवार को सुबह पुलिस ने प्रेमी युगल को जरुआ चौकी रेलवे क्रासिंग के पास पकड़ लिया। इनके पास से पुलिस ने 315 बोर तमंचा व कारतूस और दो मोबाइल फोन तथा हत्या में प्रयुक्त ईंट बरामद की है। थाना इंस्पेक्टर वीर प्रताप सिंह, एसओजी प्रभारी मयंक चंदेल समेत एसआई पवन पांडेय, महेश, भानु प्रकाश, सत्यम, अश्वनी, भूपेंद्र, नितेश, धर्म, रवि, आरती आदि शामिल रहे।