फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle returning from nephew's birthday dies in road accident

Banda News: भांजे के बर्थडे से लौट रहे मामा की सड़क हादसे में मौत

Wed, 16 Oct 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Uncle returning from nephew's birthday dies in road accident
तिंदवारी। भांजे के बर्थडे में शामिल होकर देर रात अपने गांव लौट रहे मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई। बाइक क्षतिग्रस्त न होने पर भाई ने सड़क हादसे पर संदेह जताया है।
विज्ञापन

चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी विनोद वर्मा (21) सोमवार की देर शाम अपनी बड़ी बहन तिंदवारी थाना क्षेत्र के जसईपुर गांव निवासी सुमन के पुत्र छोटू के बर्थडे में शामिल होने के लिए गया था।
विज्ञापन

वहां से देर रात वह अपने घर के लिए लौट रहा था। पपरेंदा-तिंदवारी संपर्क मार्ग के गोखरही मोड़ पर मंगलवार को सुबह मृत अवस्था में पड़ा मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव के पास से मिले मोबाइल से उसके रिश्तेदारों को सूचना दी। जीजा मनोज कुमार ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की। बड़े भाई मनोज ने बताया कि विनोद राजकीय डिग्री कॉलेज पिपरहरी से बीए कर रहा था। घर में परचून की दुकान भी खोले था, अविवाहित था। घर में मां विमला देवी है। दो भाई व पांच बहने हैं। कहा कि बाइक क्षतिग्रस्त नहीं है। तिंदवारी थाना इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि घटनास्थल पर शीशम का पेड़ टूटा पड़ा है। संभवत किसी वाहन ने पेड़ से बचने के चक्कर में गाड़ी मोड़ी होगी जिससे यह बाइक सवार सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उसकी मौत हो गई। प्रथम दृष्टया दुर्घटना में मौत हाेना प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed