फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uncle implicated in molesting and beating up minor niece

नाबालिग भतीजी से छेड़छाड़ और मारपीट में फंसा चाचा

Sun, 05 Dec 2021 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 05 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Uncle implicated in molesting and beating up minor niece
बांदा। रिश्ते की नाबालिग भतीजी को कई साल से परेशान कर रहे चाचा ने मौका पाकर घर में घुसकर किशोरी की पिटाई कर दी। उसको चोटें आईं। पुलिस चौकी में यह कहकर भगा दिया गया कि फालतू आंसू मत बहाओ। किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी के विरुद्ध छेड़छाड़ व मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

घटना शहर कोतवाली के नजदीक स्थित मोहल्ले की है। किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रिश्ते में देवर लगने वाला युवक उसकी बेटी को कई साल से परेशान कर रहा है। कोचिंग, बाजार आदि आते-जाते पीछा करता है। रास्ते में मारपीट भी करता है।
विज्ञापन

बेटी ने भी पुलिस और मीडिया को यह बात बताई। यह भी बताया कि कालवनगंज चौकी में शिकायत की तो यह कहकर चलता कर दिया गया कि फालतू आंसू मत बहाओ। शनिवार को किशोरी ने जिला अस्पताल में प्राइवेट तौर पर अपनी चोटों का डॉक्टरी परीक्षण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी नगर राकेश कुमार सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी चाचा राजकुमार के विरुद्ध छेड़छाड़ और मारपीट की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली प्रभारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कई दिन पूर्व की घटना है। दोनों पक्षों में झगड़ा हुआ है। किशोरी की मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed