फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Uma can get ticket, Bhairon can be again candidate

उमा को टिकट मिला तो भैरो फिर हो सकते हैं प्रत्याशी

Mon, 18 Mar 2019 11:41 PM IST
ASIF ASIF अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Published by: ASIF ASIF Updated Mon, 18 Mar 2019 11:41 PM IST
विज्ञापन
Uma can get ticket, Bhairon can be again candidate
भैरो प्रसाद, जीतू, इंद्रपाल, अजित, रमेश अवस्थी। - फोटो : अमर उजाला

बुंदेलखंड में भाजपा जातीय समीकरण और गणित के आधार पर प्रत्याशी चुनने पर मंथन कर रही है। झांसी में उमा भारती के स्थान पर किसी ब्राह्मण को प्रत्याशी बनाया गया तो बांदा में वैश्य या पिछड़ी जाति को टिकट मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक बांदा से पांच प्रमुख नाम प्रदेश हाईकमान को भेजे गए हैं। प्रदेश हाईकमान ने कोई दो नाम ब्रेक कर तीन नामों को दिल्ली पहुंचा दिया है।

विज्ञापन


सपा-बसपा गठबंधन प्रत्याशी के रूप में श्यामाचरण गुप्ता की घोषणा के बाद अब राजनीतिक गलियारों में भाजपा के टिकट पर निगाहें हैं और चर्चाएं चल रही हैं। पार्टी सूत्रों के मुताबिक रविवार की रात दिल्ली में भाजपा टिकट चयन समिति की बैठक में नाम फाइनल किए जाने थे, लेकिन गोवा के मुख्यमंत्री के निधन से यह बैठक टल गई। इसी बैठक में बांदा के प्रत्याशी का भी फैसला होना था। अब यह बैठक एक-दो दिन बाद होगी।
विज्ञापन


उधर, यह भी चर्चा है कि बांदा-चित्रकूट संसदीय क्षेत्र के टिकट का दारोमदार झांसी के टिकट पर रहेगा। भाजपा हाईकमान बुंदेलखंड की चारों सीटों पर प्रत्याशी चयन में जातिगत समीकरण और संतुलन साधना चाहती है। यदि झांसी में उमा भारती को पुन: टिकट मिला बांदा से ब्राह्मण प्रत्याशी उतारे जाने के कयास हैं। अगर झांसी में कोई ब्राह्मण प्रत्याशी आया तो बांदा में पिछड़े वर्ग के खाते में टिकट जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि ब्राह्मण प्रत्याशियों में वर्तमान सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, अशोक त्रिपाठी जीतू और रमेश अवस्थी के नाम शामिल हैं। वैश्य में अजित कुमार गुप्ता और पिछड़ों में पूर्व जिलाध्यक्ष इंद्रपाल सिंह पटेल का नाम चर्चा में हैं। भाजपा के कुछ जानकारों के मुताबिक प्रदेश समिति ने तीन नाम दिल्ली भेजे हैं। इनमें भैरो मिश्रा, अशोक त्रिपाठी जीतू और इंद्रपाल सिंह पटेल बताए जा रहे हैं। उधर, गठबंधन से सपा द्वारा श्यामाचरण गुप्त को प्रत्याशी घोषित किए जाने पर भाजपाई खेमे में कहा जा रहा है कि भाजपा की जीत अब और आसान हो गई हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed