{"_id":"5fca80808ab2b8551d7ca116","slug":"uma-bharti-appealed-to-farmers-to-withdraw-the-agitation","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमा भारती ने की किसानों से आंदोलन वापस लेने की अपील, कहा- किसी के बहकावे में न आएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमा भारती ने की किसानों से आंदोलन वापस लेने की अपील, कहा- किसी के बहकावे में न आएं
Sat, 05 Dec 2020 12:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 05 Dec 2020 12:01 AM IST
विज्ञापन
उमा भारती...
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उमा भारती शुक्रवार की देर रात यहां पहुंची। महेश्वरी देवी मंदिर में पूजा अर्चना की। करीब 15 मिनट रुकने के बाद संपर्क क्रांति एक्सप्रेस से हजरत निजामुद्दीन के लिए रवाना हो गयी। इस अवसर पर सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिलाध्यक्ष रामकेश निषाद, पूर्व जिलाध्यक्ष बालमुकुंद शुक्ल, बलराम कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
किसान आंदोलन पर उमा भारती ने कहा कि मोदी सरकार किसान हित में कार्य कर रही है। किसान अपना आंदोलन वापस ले लें। उनकी सरकार किसानो के विकास और उनके उचित हित पर ध्यान दे रही है। किसी के बहकावे में न आएं किसान।
विज्ञापन