{"_id":"61fc0daccef7013a635f99b1","slug":"ultrasound-machine-blowing-dust-in-medical-college-banda-news-knp6786868155","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज में अल्ट्रासाउंड मशीन फांक रही धूल
विज्ञापन
मेडिकल कालेज के रेडियोलॉजी विभाग में पड़ा ताला। संवाद
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अरबों की लागत से बने मेडिकल कालेज में मरीजों को बेहतर सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। रेडियोलॉजी विभाग में ताला लटकने से कीमती अल्ट्रासाउंड मशीनें धूल फांक रही हैं। मजबूरन मरीजों को बाहर से अल्ट्रासाउंड कराना पड़ रहा है।
मंडल के इकलौते रानी दुर्गावती राजकीय मेडिकल कालेज में लगभग चार साल पूर्व अल्ट्रासाउंड मशीन स्थापित हुई थी। लेकिन रेडियोलॉजिस्ट न होने से मरीजों को इस सुविधा का फायदा नहीं मिला। अब संविदा पर रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति हो गई, लेकिन अभी भी कमोवेश यही स्थिति है।
रेडियोलॉजी विभाग में ताला पड़ा होने से अल्ट्रासाउंड मशीन खराब हो रही है। हालांकि मेडिकल कालेज प्रशासन का कहना है कि जरूरतमंद मरीजों को सुविधा दी जा रही है। मेडिकल कालेज के उप प्रधानाचार्य डा. एसके कौशल ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन संचालित है।
विज्ञापन
जरूरत पड़ने पर इस्तेमाल किया जाता है। मरीजों के बाहर से अल्ट्रासाउंड कराने के सवाल पर उनका कहना था कि वह जांच कराएंगे। जिस डाक्टर द्वारा बाहर से अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।