फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two youths died due to bike collision

बाइकें टकराने से दो युवकों की मौत

Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
Two youths died due to bike collision
बांदा। तेज रफ्तार बाइकों की आमने-सामने हुई टक्कर में दो युवकों ही मौत हो गई। एक बाइक पर सवार तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों ही बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे, जिससे उनके सिर पर आईं चोटें मौत की वजह मानी जा रही हैं।
विज्ञापन

घटना शनिवार को देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र में बांदा-नरैनी रोड पर पड़ुई गांव संपर्क मार्ग में नहर के पास हुई। कोतवाली नगर क्षेत्र के कतरावल गांव निवासी विनोद प्रजापति (27) पुत्र चुन्नू अपने रिश्तेदार गांव के ही कमल प्रजापति (32) के साथ कहीं से वापस गांव जा रहा था।
विज्ञापन

नहर के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक और विनोद की बाइकें तेज रफ्तार के बीच आमने-सामने सीधे टकरा गईं। दूसरी बाइक बारी खेड़ा (गौरिहार, छतरपुर) निवासी हनुमान प्रसाद केवट (27) पुत्र रामकरन चला रहा था। दोनों बाइक चालकों की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल को भी गंभीर चोटें आईं। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटनाग्रस्त बाइकें अपने कब्जे में ले ली। फौरीतौर पर मृतकों के बारे में अन्य जानकारी पता नहीं चल सकी। प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह राजावत ने बताया कि शवों को मर्च्युरी में रखा गया है। परिजनों को सूचना दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed