{"_id":"8063853b38de4dfae0dd51ff82398d61","slug":"two-womwen-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक ससुराल में, दूसरी मायके में फांसी पर झूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक ससुराल में, दूसरी मायके में फांसी पर झूली
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Sun, 18 Oct 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। अलग-अलग घटनाओं में दो युवतियों ने आत्महत्या कर ली। एक ने ससुराल में तो दूसरी ने मायके में फांसी लगा ली। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया। एक अन्य युवती ने फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया।
बिसंडा थाना क्षेत्र के बाघा गांव निवासी रामा देवी (28) पत्नी भोला ने शनिवार को ससुराल में खपरैल की धन्नी में साड़ी से फंदा बांध कर जान दे दी। पति ने बताया कि वह घर पर नहीं था। लौट कर आया तो पत्नी को फांसी पर टंगा देखा। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के दौरान मृतका के भाई शिवनारायण निवासी पालदेव (चित्रकूट) ने आरोप लगाया कि रामा को उसका पति शराब पीकर अक्सर मारता-पीटता था। कई दिन तक खाना नहीं देता था। दो माह पहले पीटकर घर से निकाल दिया था। 20 दिन पहले ही पति उसे मायके से ससुराल ले गया था। हत्या कर शव फांसी पर टांगने का आरोप लगाया।
दूसरी घटना में शहर के शुकुल कुआं में देवीदीन की पुत्री रोहिणी (20) ने मायके में दुपट्टे से फांसी लगा ली। देवीदीन ने बताया कि रोहिणी की शादी सात माह पूर्व बरीपाल (हमीरपुर) निवासी विजय विश्वकर्मा के साथ हुई थी। फोड़े का इलाज कराने तीन माह पहले मायके आई थी। रविवार को ससुराल वालों को उसे लेने आना था। फांसी लगाने की वजह नहीं बता सका। उधर, चंदपुरा (गौरिहार, छतरपुर) निवासी रामकली (18) पत्नी आशीष ने रविवार को दोपहर घरेलू कलह के चलते फांसी लगा ली। जिला अस्पताल से नाजुक हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया।