फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two sweepers suspended, EO's salary stopped

दो सफाई कर्मी सस्पेंड, ईओ का वेतन रोका

Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Two sweepers suspended, EO's salary stopped
बांदा। समाधान दिवस में अनुपस्थित रहने और नगर की सफाई व्यवस्था बेहद खराब पाए जाने पर डीएम आनंद कुमार सिंह ने तिंदवारी के सफाई नायक और सफाई कर्मी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने और अधिशासी अधिकारी का एक दिन का वेतन रोकने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

शनिवार को शाम डीएम द्वारा तिंदवारी नगर पंचायत ईओ अमर बहादुर सिंह को जारी आदेश पत्र में कहा कि शनिवार को थाने में आयोजित समाधान दिवस में ईओ उपस्थित नहीं थे। पता चला कि वह नरैनी में हैं। एक घंटे बाद आए।
विज्ञापन

डीएम ने समाधान दिवस के बाद वार्ड-10 संतोषी नगर का निरीक्षण किया। यहां सफाई व्यवस्था बहुत खराब मिली। डीएम ने अपने आदेश में कहा कि गंदगी के लिए सफाई नायक और सफाई कर्मी पूरी तरह उत्तरदायी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ को निर्देश दिया कि दोनों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दें। साथ ही कर्मचारियों पर अपने शिथिल पर्यवेक्षण के लिए दो दिन के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करें। डीएम ने अग्रिम आदेशों तक ईओ का शनिवार का वेतन रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed