{"_id":"645163298dec9fe21d0902b4","slug":"two-purchase-centers-opened-third-one-started-banda-news-c-12-1-212630-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Banda News: दो क्रय केंद्र खुले, तीसरे की कवायद शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Banda News: दो क्रय केंद्र खुले, तीसरे की कवायद शुरू
Wed, 03 May 2023 12:53 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
Updated Wed, 03 May 2023 12:53 AM IST
विज्ञापन
बांदा। शासन से तय समर्थन मूल्य पर सरसों, चना व मसूर की खरीद शुरू करने के लिए मंगलवार को अफसरों ने आनने फानन दो केंद्र खोल दिए और तीसरा केंद्र खोलने की तैयारी भी शुरू कर दी है। मामले में डीएम ने भी बैठक लेकर अफसरों को किसानों को सभी सहूलियतें देने के निर्देश दिए हैं।
जनपद में एमएसपी पर चना, मसूर, सरसों की खरीद के लिए पहली अप्रैल को ही तीन क्रय केंद्र खुल जाने थे। लेकिन पीसीएफ अधिकारियों की लापरवाही से सोमवार तक जनपद में एक भी क्रय केंद्र नहीं खुला। अमर उजाला ने इस खबर को मंगलवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया। इसके बाद सुबह से ही हरकत में आए अधिकारियों ने आनन फानन बड़ोखर के पडुई मंडी व अतर्रा मंडी में एक-एक क्रय केंद्र खोल दिए। अतर्रा मंडी में एक क्रय केंद्र और खोलने की कवायद शुरू कर दी। देर शाम जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई प्राइम सपोर्ट स्कीम के तहत क्रय केंद्र खोलने संबंधी बैठक में अधिकारियों ने दो क्रय केंद्र खोलने की जानकारी दी। बताया कि जनपद में यूपीपीसीएफ के दो व पीसीयू का एक क्रय केंद्र खोला जाना है। पड़ई मंडी व अतर्रा मंडी में एक-एक क्रय केंद्र खोल दिए गए हैं। जहां पर चना, मसूर व सरसो की खरीद होगी। जिलाधिकारी ने अतर्रा मंडी में जल्द एक और क्रय केंद्र खोलने के निर्देश दिए हैं। साथ ही किसानों का समय से भुगतान कराने के निर्देश दिए। लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बैठक में अपर जिलाधिकारी उमाकांत त्रिपाठी समेत अन्य अफसर रहे।