फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two people die in road accident

सड़क हादसे में दो की मौत

Sat, 01 Oct 2022 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Two people die in road accident
बांदा। सड़क से अन्ना मवेशी को भगा रहे मजदूर की तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से मौत हो गई। बाइक सवार छात्र की भी जान चली गई।
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया है। छात्र बाइक पर दोस्त के साथ गिरवां की तरफ से आ रहा था। दुर्घटना शुक्रवार की रात शहर कोतवाली क्षेत्र में नरैनी रोड स्थित वृद्धाश्रम के पास हुई।

तिंदवारा गांव निवासी किशन (45) सड़क पर बैठी गायों को भगा रहा था। इसी दौरान गिरवां की तरफ से आई बाइक की टक्कर से वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
बाइक सवार शेखनपुर (गिरवां) गांव निवासी मोहम्मद उवैश (17) पुत्र अंसार अहमद और उसका दोस्त नरेश (22) भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
राहगीरों की सूचना पर पुलिस ने तीनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर किशन और मोहम्मद उवैश को डॉक्टर ने रेफर कर दिया।
कानपुर ले जाते समय किशन और मोहम्मद उवैश की मौत हो गई।
चचेरे भाई अवध बिहारी ने बताया कि किशन मजदूरी करता था। ग्राम प्रधान ने उसे गायों को सड़क से हटाकर गोशाला पहुंचाने की जिम्मेदारी दी थी।
तभी हादसे का शिकार हो गया। उसके तीन पुत्री और एक पुत्र है। वहीं मृतक छात्र के पिता अंसार ने बताया कि उवैश बांदा शहर में किराए का कमरा लेकर रहता था। 11वीं कक्षा का छात्र और दो भाइयों में बड़ा था। पुलिस ने बाइक कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed