फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two more courts will take statements of victim children

दो और अदालतें लेंगी पीड़ित बच्चों के बयान

Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two more courts will take statements of victim children
कोर्ट के बाहर आपस में मंथन करती सीबीआई टीम। - फोटो : BANDA
बांदा। सीबीआई की अर्जी पर सिंचाई विभाग के जेई (निलंबित) रामभवन के यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चों के बयान दर्ज करने के लिए दो और अदालतों को नामित किया गया है। उधर, पीड़ित बच्चों के बयान दर्ज कराने का सिलसिला जारी है। बुधवार को सीबीआई ने सात और किशोर उम्र बालकों को सिविल जज (जूनियर डिवीजन) अनुजा सिंह की अदालत में पेश किया। यहां इन बालकों के धारा 164 सीआरपीसी के तहत बयान दर्ज किए गए।
विज्ञापन

दोपहर बाद सीबीआई टीम अदालत पहुंची। टीम के अगुवा सीबीआई सीओ/विवेचक अमित कुमार और निरीक्षक प्रदीप त्रिपाठी बच्चों को वाहन से लेकर अदालत आए। उधर, एक ही अदालत में बच्चों के बयान दर्ज होने से आ रही दिक्कतों के मद्देनजर सीबीआई के सीओ ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट को अर्जी दी। इसमें अनुरोध किया कि बयान के लिए पेश किए जाने वाले बच्चों की संख्या को दृष्टिगत रखते हुए अन्य अदालतों को भी बयान दर्ज करने के लिए अधिकृत/नामित किया जाए।
विज्ञापन

सीजेएम ने अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम और सिविल जज (सीनियर डिवीजन) की अदालत को भी बच्चों के बयान लेने के लिए नामित कर दिया। अब इन अदालतों में भी बच्चों के बयान लिए जाएंगे। गौरतलब है कि सीबीआई यहां अब तक लगभग 20 बच्चों को अदालत में पेश कर चुकी है। अभी यह सिलसिला आगे भी जारी रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed