फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two months before the wedding, the graduate student hangs on the noose

शादी के दो माह पहले ही स्नातक छात्र फंदे पर झूला

Thu, 05 May 2022 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:19 PM IST
विज्ञापन
Two months before the wedding, the graduate student hangs on the noose
बांदा। स्नातक छात्र ने शादी के दो माह पहले फांसी लगा ली। दो जुलाई को उसकी बरात जानी थी। वह घर में ही किराने की दुकान किए था। परिजन कुछ स्पष्ट वजह नहीं बता पा रहे। उधर, चर्चा है कि रिश्ता न पसंद होने पर आत्महत्या की।
विज्ञापन

गिरवां थाना क्षेत्र के जरर गांव में शारदा (22) पुत्र सोहनलाल बबेरू के महाविद्यालय में बीए का छात्र था। साथ ही घर में किराने की दुकान खोले था। बुधवार की रात उसने घर के खपरैल में रस्सी बांधी और फंदे पर झूल गया। सुबह परिजनों ने शव टंगा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा आदि भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मामा मुन्ना ने बताया कि शारदा की शादी बदौसा क्षेत्र के धौरही गांव में तय की गई थी। दो जुलाई को बरात जानी थी। इसकी तैयारियां भी शुरू हो गईं थीं, लेकिन पता नहीं क्यों शारदा ने यह कदम उठा लिया। उधर, चर्चा है कि शारदा को धौरही गांव में अपना रिश्ता पसंद नहीं था। प्रथम दृष्टतया पुलिस भी यही कह रही है। पिता लघु किसान हैं। शारदा सात भाइयों में तीसरे का नंबर था। दो भाइयों की शादी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed