फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two miscreants of Iranian gang arrested in encounter, shot in leg

Banda News: मुठभेड़ में ईरानी गैंग के दो बदमाश गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Sun, 24 Aug 2025 11:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 24 Aug 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants of Iranian gang arrested in encounter, shot in leg
फोटो3- जिला अस्पताल में भर्ती मुठभेड़ में घायल आरोपी व मौजूद पुलिस। स्रोत:पुलिस
बांदा। पुलिस की वर्दी पहनकर चोरी, लूट और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देने वाले ईरानी गैंग के दो अंतरराज्यीय बदमाशों को रविवार की सुबह मटौंध पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से सोने-चांदी के आभूषण, फर्जी पुलिस आईडी कार्ड और बाइक बरामद हुई है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

अपर एसपी शिवराज ने बताता कि शुक्रवार को ई-रिक्शा से कार्यालय जा रही महिला को बाइक सवार युवकों ने फर्जी पुलिस आईडी कार्ड दिखाकर सोने-चांदी के जेवर लूट लिए थे। एसपी पलाश बंसल ने पुलिस टीमों का गठन कर खुलासे के निर्देश दिए थे। पुलिस और एसओजी की टीमें सुरागरसी कर रही थीं।
विज्ञापन

रविवार की सुबह मटौंध थाना क्षेत्र के गोयरामुगली गांव के पास नगर कोतवाली, मटौंध थाना और एसओजी पुलिस ने ईरानी गैंग के दो बदमाशों को घेर लिया। भागते हुए दोनों लुटेरों ने पुलिस पर फायर झोंका। बचाव करते हुए पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। पैर में गोली लगने से दोनों लुटेरे मप्र के सहडोल जिले के थाना बुरहार के ग्राम टिकरिया निवासी सलमान और चिंचला लालबाग निवासी फिरोज घायल होकर गिर गए। पुलिस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों का जिला अस्पताल में उपचार कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए ईरानी गैंग के दोनों सदस्यों के पास से सोने-चांदी के आभूषण, दो तमंचे, पुलिस के फर्जी आईडी कार्ड, फर्जी नंबर की एक मोटरसाइकिल बरामद हुई है। बताया कि दोनों लुटेरे उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत राजस्थान आदि राज्यों में लूट, चोरी और टप्पेबाजी की घटनाओं को अंजाम देते थे। जनपद में हुई चार घटनाओं में दोनों लुटेरों के नाम सामने आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed