{"_id":"9708afac9db7f97ba7ca8799ae0b203c","slug":"two-members-of-the-bsp-purchased-prescription-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा की दो सदस्यों ने खरीदे पर्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा की दो सदस्यों ने खरीदे पर्चे
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
Updated Wed, 30 Dec 2015 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव की
विज्ञापन
सरगर्मियां तेज हो गई हैं। नौ दिन पूर्व खोले गए कलेक्ट्रेट स्थित नामांकन
पत्र काउंटर का सन्नाटा टूटने लगा है।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष की पत्नी सहित बसपा की दो महिला सदस्यों ने नामांकन पत्र खरीदे। सपा की घोषित प्रत्याशी निर्मला सिंह के बृहस्पतिवार को नामांकन पत्र खरीदने की संभावना है।
बुधवार को जिला पंचायत अध्यक्ष बल्देव प्रसाद वर्मा बसपा नेताओं के साथ कलेक्ट्रेट आए और अपनी पत्नी व वार्ड-15 (बड़ोखर खुर्द द्वितीय) से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीतीं कैलशिया के नाम से दो सेट नामांकन पत्र खरीदे।
इसके अलावा बसपा नेताओं ने बसपा की एक अन्य जिला पंचायत सदस्य विनीतिका द्विवेदी (वार्ड-23 अतर्रा ग्रामीण) पत्नी मयंक द्विवेदी के नाम से भी दो सेट नामांकन पत्र खरीदे।
इस अवसर पर बसपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार वर्मा, लल्लू प्रसाद निषाद, हरीराम कबीर, जिला पंचायत सदस्य खैरुन निशा, रफीक अहमद, मोहम्मद यार खां, दुर्गेश तिवारी आदि मौजूद रहे।