फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two killed, two injured in bike collision

Banda News: बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, दो घायल

Thu, 11 Jul 2024 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:43 AM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in bike collision
बांदा। बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बाइक में सवार दो अन्य लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

बबेरू कोतवाली क्षेत्र के बेर्रांव गांव निवासी सूरज (24) बाइक से ससुराल निमंत्रण में बांदा के पल्हरी गांव आ रहा था। देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही-ददरिया गांव के बीच मंगलवार की रात सामने से आए बाइक पर सवार तीन लोग देहात कोतवाली क्षेत्र के जारी गांव निवासी विवेक (35), राजदेव (30) व नौनी (28) से सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में विवेक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राजदेव व नौनी को मामूली चोटें आईं। मौके पर पहुंचे विवेक के चाचा चंद्रभान सिंह ने बताया कि सूरज को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया था। वहां उसने भी दम तोड़ दिया।
चाचा ने बताया कि विवेक की मां सियादेवी को मंगलवार को कटनी जाना था। विवेक उन्हें छोड़ने बाइक से रेलवे स्टेशन बांदा आया था। यहां गांव के राजदेव व नौनी मिल गए थे। वह उन्हें बाइक पर बैठाकर गांव आ रहा था। तभी यह हादसा हुआ। विवेक तीन भाइयों में बड़ा था। पत्नी टीना, एक पुत्र एक पुत्री है। विवेक दो बीघा जमीन में खेती किसानी करता था।
विज्ञापन

उधर, मृतक सूरज के भाई अजय करन ने बताया कि तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। 23 अप्रैल को उसकी शादी बांदा के पल्हरी गांव में रीतू के साथ हुई थी। पिता शिवकरन का वर्ष 2019 में निधन हो चुका है। वह बिजली वायरिंग का काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

देहात कोतवाली इंस्पेक्टर सुखराम सिंह ने बताया कि दोनों बाइकों की भिड़ंत हुई है। बाइक चालकों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed