फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two injured

हाईवे पर भिड़े ट्रक, दो चालक-क्लीनर घायल

Sun, 13 Jun 2021 11:22 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
two injured
बेंदाघाट। बांदा-फतेहपुर हाईवे पर रविवार को तड़के तीन बजे दो ट्रकों के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक और क्लीनर गाड़ी में ही फंस गए। इस बीच वहां से गुजर रहे दूसरे ट्रक चालकों ने सभी को दुर्घटनाग्रस्त ट्रकों से निकाला और 108 एंबुलेंस की सहायता से पीएचसी तिंदवारी भेजा।
विज्ञापन

रविवार को तड़के एक ट्रक महोबा के कबरई से गिट्टी लादकर सुल्तानपुर जा रहा था। ट्रक सुल्तानपुर के गोसाईगंज थानांतर्गत सतई गांव निवासी राजू चला रहा था। दूसरा ट्रक रायबरेली से महोबा के कबरई गिट्टी लेने जा रहा था। इस ट्रक को रायबरेली जिले के भदोखर थाना क्षेत्र के मुनहरुव गांव का निवासी जय सिंह चला रहा था। बांदा-टांडा नेशनल हाईवे में तिंदवारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बेंदा घाट गांव में तड़के दोनों ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन

हादसे में दोनों ड्राइवरों समेत रायबरेली के डलमऊ थाना क्षेत्र के घुटवारा गांव निवासी क्लीनर रंजीत यादव भी घायल हो गया। तीनों घायलों को तिंदवारी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। उधर, घटना से चंद कदम की दूरी पर स्थित पुलिस चौकी से फोर्स के पहुंचने से पहले ही बांदा-फतेहपुर हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लग गईं, जिससे लंबा जाम लग गया और लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जाम सुबह आठ बजे आंशिक रूप से खुल सका। इसके बाद धीरे-धीरे वाहन सवार निकल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed