फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two including retired soldier died in road accidents

Banda News: सड़क हादसों में रिटायर्ड फौजी समेत दो की मौत

Sat, 16 Mar 2024 12:13 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Two including retired soldier died in road accidents
बांदा/बड़ोखर बुजुर्ग। दो अलग-अलग हुए सड़क हादसों में रिटायर्ड फौजी समेत दो लाेगों की जान चली गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

पहला हादसा गिरवां थाना के बुल्ला पुरवा के पास हुआ। गुरुवार को मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के खोरा गांव निवासी रिटायर्ड फौजी राजा भइया सिंह (65) बाइक से गिरवां थाना के कछार पुरवा में अपने पारिवारिक युवक के दहिनवारा कार्यक्रम में आए थे। गुरुवार की रात बाइक से साढ़ू प्रेम सिंह के गांव पैगंबरपुर जा रहे थे। बांदा-नरैनी मार्ग पर बुल्ला का पुरवा के पास वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उनकी मौत हो गई। पुत्र राजेंद्र कुमार ने बताया कि पिता की बाइक को जिस वाहन ने टक्कर मारी है, वह भी क्षतिग्रस्त हुआ है। पिता का शव वाहन में फंसकर करीब 10 मीटर तक घिसट गया।
उधर, गिरवां थाना क्षेत्र के दुर्गापुर सहाव गांव निवासी ब्रजेश यादव (22) व कुलदीप (19) एक निमंत्रण में गुरुवार को भुजरख गांव निवासी रामराज यादव फौजी के यहां गए थे। वापसी में गांव दुर्गापुर सहाव जाने के लिए निकले तो बांदा-फतेहपुर नेशनल हाईवे के भुजरख मोड़ पर बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर खंती में जा गिरी। ब्रजेश यादव की मौके पर ही मौत हो गई। कुलदीप गंभीर घायल हो गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। पुलिस ने बेहोशी की हालत में घायल कुलदीप को तिंदवारी पीएचसी भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। गिरवां इंस्पेक्टर राकेश तिवारी ने बताया कि दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। सड़क हादसों में मौत हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed