फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two farmers died in road accidents

सड़क हादसों में दो किसानों की मौत

Fri, 17 Jul 2020 11:54 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
Two farmers died in road accidents
बांदा/अतर्रा। सड़क दुर्घटनाओं में दो युवा किसानों की मौत हो गई। पहली घटना में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की जान चली गई। दूसरी घटना में खेत जोत रहा ट्रैक्टर पलट जाने से दबकर युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के तिंदवारा गांव के लोधा थोक निवासी राकेश (30) पुत्र सुखेन बाइक पर गुरुवार को किसी काम से लगभग 15 किलोमीटर दूर पैगंबरपुर गांव गया था। रात को वापस आते समय गिरवां थाना क्षेत्र के परास गांव के नजदीक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

उसकी मौके पर ही मौत हो गई। लगभग एक घंटे तक शव सड़क पर पड़ा रहा। वहां से गुजर रहे ग्रामीणों ने उसकी शिनाख्त की और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। परिजनों ने बताया कि मृतक के तीन छोटे बच्चे हैं। सात बीघा जमीन से परिवार का गुजर बसर करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी घटना में बदौसा थाना क्षेत्र के तुर्रा गांव के मजरा मनोहर पुरवा निवासी शशि भूषण (24) पुत्र वासुदेव शुक्रवार को दोपहर अपने खेत में ट्रैक्टर से जुताई करा रहा था। तभी ट्रैक्टर असंतुलित होकर पलट गया। ट्रैक्टर चला रहा शशिभूषण नीचे दब गया। आसपास मौजूद किसानों ने उसे बाहर निकाला और सीएचसी ले गए। डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed