{"_id":"5df3d8ab8ebc3e696a2e8fff","slug":"two-died-in-road-accident-in-banda-banda-news-knp5320259161","type":"story","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे पार्टी की खुशियां मातम में बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बर्थ-डे पार्टी की खुशियां मातम में बदली
विज्ञापन
भतीजे के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने जा रही दो किशोरियों की सड़क हादसे में मौत हो गई। वह बाइक पर सवार होकर बर्थ-डे पार्टी में जा रही थी। रिश्ते में दोनों फुफेरी बहन लगती थी। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाया था। शुक्रवार को यहां दोनों का एक साथ पोस्टमार्टम हुआ। शनिवार को उनके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार होगा।
गुरुवार को अपने जीजा सुनील (25) के साथ अनामिका उर्फ मर्री (16) पुत्री परशुराम और करुणा (14) पुत्री लल्लू बाइक पर बांदा शहर में रह रहे करुण अपने मामा मदन के यहां उनके नाती नैनसी के बर्थ-डे पार्टी में शामिल होने अपने गांव मनवारा (छतरपुर,एमपी) आ रही थीं।
देर रात बांदा-झांसी नेशनल हाईवे पर मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा गांव के पास बाइक को डंपर ने टक्कर मार दी। करुणा और अनामिका की वहीं मौत हो गई। बाइक चला रहा जीजा सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। दोहरी मौतों से बर्थ डे पार्टी मातम में बदल गई। करुणा अपने मामा के घर पहरहा गांव में रहकर पढ़ाई कर रही थी।
विज्ञापन
अनामिका ने आठवीं तक पढ़ाई के बाद छोड़ दी थी और घर में रहती थी। दोनों के पिता मजदूरी करते हैं। शुक्रवार को दोनों के शवों का यहां मेडिकल कालेज में पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद शव लेकर परिजन पैतृक गांव रवाना हो गए।