फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   two commit suiside in banda

युवती ने फांसी लगाई, किशोरी ने आग लगाकर जान दी

Sun, 02 Feb 2020 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Feb 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
two commit suiside in banda
बांदा/बबेरू में अलग-अलग घटनाओं में विवाहिता युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उधर, 15 वर्षीय किशोरी ने मिट्टी का तेल डालकर खुद को जिंदा फूंक लिया।
विज्ञापन

बिसंडा थाना क्षेत्र के दफ्तरा गांव में संध्या (22) पत्नी विष्णु का शव शनिवार की रात ससुराल के एक कमरे में सीलिंग फैन पर फांसी में लटका मिला। पति की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पति ने कारण से अनभिज्ञता जताई है। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि प्रथम दृष्टया फौरीतौर पर जांच में आत्महत्या का कारण पारिवारिक कलह बताई गई। फिलहाल मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के मझीवां गांव में रविवार को शाम करीब 4 बजे सतरूपा (15) पुत्री राम औतार ने घर में अपने ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। उसकी वहीं मौत हो गई। परिवार के अन्य लोग घर के बाहर थे। मां की पहले मौत हो चुकी है। दो बहनों में वह छोटी थी। एक भाई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन आत्महत्या की वजह नहीं बता सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed