{"_id":"61228eae8ebc3e79b0145455","slug":"two-commit-suicide-on-the-eve-of-rakshabandhan-banda-news-knp6476431197","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो ने खुदकुशी की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो ने खुदकुशी की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों की मौत के बाद घर पर पर्व की तैयारियां मातम में बदल गईं। भाई के जान गंवाने पर बहनें बेसुध हैं। दोनों घटनाओं में परिजन वजह नहीं बता सके। मृतकों की पत्नियां रक्षाबंधन पर अपने मायके गई थीं।
कोतवाली देहात क्षेत्र के महोखर गांव निवासी इंदू वर्मा के बेटे राजेश वर्मा (25) ने शनिवार की शाम घर में पत्नी की साड़ी से फांसी लगाकर जान दे दी। घर में मौजूद दोनों बहनों ने शव लटका देखा और परिजनों को जानकारी दी।
मृतक की पत्नी रक्षाबंधन के लिए पांच दिन पहले अपने मायके बरगहनी गांव चली गई थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। कोतवाली के दरोगा सैफ अहमद अंसारी ने बताया कि परिजन आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं कर सके। मृतक पेशे से मजदूर था।
विज्ञापन
दो साल पहले शादी हुई थी। पत्नी से भी किसी प्रकार कोई विवाद नहीं बताया गया। उधर, शहर के महेश्वरी देवी रामलीला रोड निवासी वीरेंद्र के बेटे आदित्य उर्फ मनु (28) ने भी शनिवार को शाम रसोई घर में साड़ी से फांसी लगा ली।
परिजनों ने उसको फंदे पर लटका देखा तो फंदा काटकर उसे नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली नगर और बलखंडी नाका चौकी पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। परिजन घटना की वजह नहीं बता सके।
मृतक की पत्नी रक्षाबंधन पर अपने मायके कबरई (महोबा) चली गई थी। भाई बिल्लू ने बताया कि मृतक नशे का लती था। आत्महत्या से पहले उसने हाथ की नस काटने की भी कोशिश की थी, लेकिन घरवालों ने बचा लिया था। पर्व के ऐन मौके पर भाई को गंवाने से बहनें बेसुध हैं।