{"_id":"611fec6b8ebc3e79c9017155","slug":"two-caught-with-fake-notes-of-1-5-lakh-banda-news-knp6472893146","type":"story","status":"publish","title_hn":"1.5 लाख के नकली नोट संग दो पकड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1.5 लाख के नकली नोट संग दो पकड़े
विज्ञापन
Two caught with fake notes of 1.5 lakh
- फोटो : BANDA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांदा। पुलिस और एसओजी टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास एक लाख 5 हजार 500 रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। दोनों ही आरोपी किसानों के बिगड़ैल बेटे बताए गए हैं। इनमें एक मध्य प्रदेश का रहने वाला है।
पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात करीब 9 बजे एसओजी टीम ने शहर कोतवाली क्षेत्र के मवई बाईपास में दबिश देकर चिल्ला थाना क्षेत्र के पपरेंदा गांव निवासी कृष्ण पाल के बेटे राकेश कुमार और मध्यप्रदेश के पन्ना जिले के ब्रजपुर थाना क्षेत्र के पहाड़ी खेड़ा निवासी रामप्रसाद के बेटे साजन कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया। राकेश फिलहाल बांदा शहर में जरैली कोठी और साजन कुमार बबेरू क्षेत्र के थरथुआ गांव में रह रहा था।
एसओजी ने इनके पास एक लाख 5 हजार 500 रुपये के नकली नोट और इन्हें तैयार करने के उपकरण बरामद किए हैं। दोनों के मोबाइल फोन भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिए हैं। पुलिस के मुताबिक कंप्यूटर प्रिंटर से नकली नोट तैयार करते थे। एसओजी टीम में प्रभारी एसआई मयंक चंदेल सहित कांस्टेबल शैलेंद्र, अश्वनी प्रताप, सत्यम गुर्जर, भूपेंद्र सिंह और भानुप्रकाश शामिल हैं।