{"_id":"600325848ebc3e2e691579bf","slug":"two-candidates-for-the-post-of-president-general-banda-news-knp606373153","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यक्ष-महामंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अध्यक्ष-महामंत्री पद पर दो-दो उम्मीदवार
विज्ञापन
बबेरू। बार एसोसिएशन चुनाव में नाम वापसी के बाद अब अध्यक्ष, महामंत्री और कोषाध्यक्ष पद पर मतदान 23 जनवरी को होगा। तीनों पदों पर दो-दो प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। अन्य पदों पर मात्र एक-एक नामांकन से निर्विरोध चुनाव का रास्ता साफ हो गया है।
एल्डर्स कमेटी चेयरमैन/निर्वाचन अधिकारी मैकूलाल प्रजापति ने बताया कि अध्यक्ष पद पर संतोष कुमार यादव ने नाम वापस ले लिया है। अब छोटकू राम और उमाकांत तिवारी चुनाव मैदान में हैं। महामंत्री पद पर रामखिलावन प्रजापति व रामचंद्र यादव ने पर्चे वापस ले लिए हैं। अब इस पद पर देशराज मौर्य व शंकरदास प्रजापति के बीच चुनाव होगा। कोषाध्यक्ष पद पर मात्र दो प्रत्याशी राजेश कुमार सिंगरौर व विनोद कुमार में टक्कर होगी।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिनेश सिंह पटेल, सामान्य उपाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय (प्रथम), पुस्तकालय अध्यक्ष मुन्नीलाल विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव (प्रशासन) सुनील कुमार पांडेय (द्वितीय), वरिष्ठ सदस्य मो. हनीफ, जयप्रकाश पटेल, बाबूलाल प्रजापति, मनोज कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार पटेल, विजेंद्र कुमार त्रिपाठी, कनिष्ठ सदस्य शिवकुमार प्रजापति, अरविंद कुमार शिवहरे का निर्विरोध निर्वाचित होना तय है। मतदान के दिन मतगणना और परिणाम घोषित किए जाएंगे।