फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bronze medals in shooting

शूटिंग में दो कांस्य पदक जीते

Thu, 04 Feb 2016 12:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा
ब्यूरो/अमर उजाला, बांदा Updated Thu, 04 Feb 2016 12:19 AM IST
विज्ञापन
Two bronze medals in shooting

बांदा। राजधानी लखनऊ में बांदा के निशानेबाजों ने

विज्ञापन
अपना रुतबा दिखाया। रायफल शूटिंग में शानदार प्रदर्शन कर दो युवा शूटर ने कांस्य पदक हासिल किए हैं। दोनों निशानेबाज यहां हार्पर क्लब शूटिंग रेंज के प्रशिक्षार्थी हैं।
 
राजधानी में इन दिनों लखनऊ महोत्सव चल रहा है। इसी में दो दिन शूटिंग प्रतियोगिता हुई। बांदा के छह निशानेबाजों ने भाग लिया। रायफल की निशानेबाजी में विजय शुक्ला और रीतेश ने शानदार निशाने का प्रदर्शन कर कांस्य पदक हासिल किए।

इस सफलता पर बांदा के शूटर्स और शूटिंग प्रेमियों और हार्पर क्लब सदस्यों में खुशी है। उत्तर प्रदेश रायफल संघ महासचिव रामेंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों निशानेबाज हार्पर क्लब में लगातार अभ्यास करते हैं।

हार्पर क्लब सचिव वासिफ जमां खां और खेल सचिव ने खुशी जताई है। मेधावी निशानेबाजों को जल्द ही उच्च प्रशिक्षण दिए जाने का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed