फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bike riders injured in vehicle collision

वाहन की टक्कर से दो बाइक सवार शिक्षक घायल

Sat, 17 Nov 2018 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा Updated Sat, 17 Nov 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
Two bike riders injured in vehicle collision
सड़क हादसे में घायल शिक्षक कौशलेंद्र व कप्तान। - फोटो : अमर उजाला

एक ही बाइक पर स्कूल ड्यूटी पर जा रहे दो शिक्षक हादसे का शिकार होकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें किसी वाहन ने टक्कर मार दी। नाजुक अवस्था में उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां रीजेंसी हास्पिटल में उन्हें आईसीयू में रखा गया है। दोनों शिक्षक उरई जनपद के रहने वाले हैं। दोनों हेलमेट नहीं लगाए थे। 

विज्ञापन


घटना शनिवार को सुबह की है। उरई के बधैरा निवासी कप्तान सिंह (32) पुत्र ठाकुर प्रताप सिंह और इसी जनपद के भंगा (अमखेढ़ा) निवासी कौशलेंद्र प्रताप सिंह (27) पुत्र शिवशंकर सिंह एक ही बाइक पर अपनी तैनाती वाले स्कूल जा रहे थे। बाइक कप्तान सिंह चला रहा था। बिसंडा के पास बाइक को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों सड़क के किनारे जा गिरे और जिस्म में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन


हेलमेट न लगाने से दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं। टक्कर मारने वाला वाहन भाग निकला। वहां से गुजर रहे एक अन्य शिक्षक हरिओम शरण ने देखा और एंबुलेंस बुलाई और बिसंडा पीएचसी पहुंचाया। यहां से तत्काल जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। यहां भी डाक्टरों ने हालत नाजुक बताकर कानपुर रेफर कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कप्तान सिंह बिसंडा क्षेत्र के पथरहा पुरवा (कुल्लूखेड़ा) स्थित प्राथमिक विद्यालय में और कौशलेंद्र सिंह प्रधान का पुरवा प्राइमरी स्कूल में सहायक अध्यापक हैं। दोनों बांदा शहर में अंबेडकर नगर में किराए के मकान में रहते हैं और रोजाना बाइक से स्कूल आते-जाते हैं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed