फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two bike riders died due to vehicle collision

Banda News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत

Thu, 11 Jul 2024 12:35 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Two bike riders died due to vehicle collision
पैलानी। तिंदवारी से लौट रहे बाइक सवार छात्र और उसके साथी को वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव निवासी शिवा द्विवेदी (18) परमहंस श्री रणछोड़ दास इंटर कॉलेज खप्टिहा कलां में कक्षा 12वीं का छात्र था। मंगलवार की देर शाम वह दोस्त पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव निवासी अर्जुन उर्फ गोलू सिंह चंदेल (20) के साथ किसी काम से तिंदवारी गया था। रात में दोनों वापस गांव आ रहे थे। बाइक शिवा चला रहा था।
विज्ञापन

तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के पास स्थित त्रिवेणी पुलिया के पास वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे शिवा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अर्जुन गंभीर घायल हो गया। यूपी डॉयल-112 पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां अर्जुन ने भी दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि शिवा चार बहनों में इकलौता भाई था। पिता महावीर उर्फ रज्जन गांव में रहकर खेती किसानी करते हैं। मां मनोज द्विवेदी गृहणी हैं। उधर, अर्जुन के बाबा गंगासागर ने बताया कि अर्जुन उर्फ गोलू दो भाइयों में बड़ा अविवाहित था। पिता रमेश खेती किसानी करते हैं। अर्जुन बाहर रहकर प्राइवेट जॉब करता था।

तिंदवारी थानाध्यक्ष राधा कृष्ण तिवारी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। रात नौ बजे के करीब डायल-112 में सूचना मिली थी। दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed