फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Two accused of assault and gunshot sentenced

Banda News: असलहा व मारपीट के दो दोषियों को सजा

Thu, 25 Jul 2024 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Jul 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two accused of assault and gunshot sentenced
बांदा। असलहा व कारतूस रखने व मारपीट- अभद्रता करने पर दो दोषियों को सिविल जज जूनियर डिविजन द्वितीय/जेएम अर्पिता साहू की अदालत ने नाजायज असलहा में जेल में बिताई गई अवधि 11 दिन व दो हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया। मारपीट व अभद्रता करने के दोषी को एक माह की सजा एक हजार रुपया जुर्माना से दंडित किया।
विज्ञापन

अभियोजन अधिकारी सीपी गौतम ने बताया कि थाना कमासिन के तत्कालीन एसआई हरिश्चंद्र त्रिपाठी ने 29 अगस्त 1993 को कमासिन थाना के महेड़पुरवा निवासी राजा भइया को 315 बोर तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया था। विवेचक आरके सिंह ने मामले का आरोप पत्र अदालत में पेश किया।
विज्ञापन

विचाराधीन मामला 1993 का है। अभियोजन की ओर से कोई गवाह नहीं पेश किया गया। दोषी ने अपना जुर्म अदालत के समक्ष स्वीकार कर लिया। इस पर अदालत ने उसे जुर्माना व जेल में बिताई गई अवधि से दंडित किया। उधर, थाना जसपुरा के बब्बू नाई ने पहली जून 1999 को थाना जसपुरा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि गांव गलौली के चुनबाद यादव ने उसके साथ मारपीट, अभद्रता करते हुए चोटें पहुंचाई थीं। इस मामले का आरोप पत्र तत्कालीन विवेचक एससीपी जगदीश अवस्थी ने पेश किया। मामले की सुनवाई के दौरान दोषी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। तब अदालत ने जेल में बिताई गई अवधि एक माह की सजा व एक हजार रुपये अर्थदंड से अदा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed