फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Tweet of 10 lakh teachers in support of demands

मांगों के समर्थन में 10 लाख शिक्षकों का ट्वीट

Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tweet of 10 lakh teachers in support of demands
बांदा। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों, शिक्षामित्र, अनुदेशक, विशेष शिक्षक और रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के शिक्षकों के उत्पीड़न पर प्राथमिक शिक्षक संघ का ट्वीट विरोध जारी है।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पुरानी पेंशन और सवा लाख स्कूलों में प्रधानाध्यापक पद समाप्त कर दिए गए। पांच सालों से पदोन्नति नहीं हुई। मोबाइल और लैपटॉप तथा इंटरनेट दिए बिना ऑनलाइन काम कराया जा रहा है। शिक्षामित्रों को अध्यापक पद से हटा दिया गया। अनुदेशकों का मानदेय 17 हजार से घटाकर सात हजार कर दिया गया।
विज्ञापन

अध्यक्ष ने बताया कि इन्हीं सब विसंगतियों और अन्याय के खिलाफ संघ ने 21 सूत्री ज्ञापन सरकार को दिया है। न माना गया तो लखनऊ में प्रदेश व्यापी आंदोलन होगा। अध्यक्ष ने बताया कि रविवार को अपनी मांगों के समर्थन में ट्विटर पर 10 लाख शिक्षकों ने ट्वीट किया है। इसमें महामंत्री संजय सिंह सहित कोषाध्यक्ष शिवशंकर पांडेय, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी, संयुक्त महामंत्री सुरेंद्र यादव की संयुक्त देखरेख में यह अभियान चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed