फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck fell into Yamuna river from Pipa bridge, one dead

पीपा पुल से यमुना नदी में गिरा ट्रक, एक की मौत

Sat, 26 Feb 2022 11:20 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:20 PM IST
विज्ञापन
Truck fell into Yamuna river from Pipa bridge, one dead
पांटून पुल से नदी में गिरे ट्रक की तलाश कराती पुलिस। संवाद - फोटो : BANDA
खप्टिहा कलां। जर्जर पांटून पुल से गुजर रहा धान से भरा ट्रक रेलिंग तोड़कर यमुना नदी के गहरे पानी में जा गिरा। उस पर सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। अन्य लोगों के फंसे होने की संभावना के मद्देनजर पुलिस गोताखोरों से तलाश करा रही है। लखनऊ से एनडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया है।
विज्ञापन

घटना शुक्रवार की देर रात की है। बांदा से धान लादकर ट्रक फतेहपुर जा रहा था। पैलानी थाना क्षेत्र में गलौली-बारा गांव के पास यमुना नदी में बने पांटून पुल से गुजरते समय ट्रक अनियंत्रित हो गया और पुल की खटारा रेलिंग तोड़कर गहरे पानी में जा गिरा। ग्रामीणों को आहट मिली तो पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह बांदा और फतेहपुर की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों से ट्रक में फंसे लोगों की खोज कराई। एक व्यक्ति का शव ट्रक में फंसा मिला। बांदा के पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार सिंह और फतेहपुर के जाफरगंज पुलिस उपाधीक्षक संजय सिंह, नायब तहसीलदार कमलेश यादव ने अपनी उपस्थिति में पूरा दिन गोताखोरों से गहरे पानी में अन्य लोगों की खोज कराई, पर कुछ हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैलानी थाना इंसपेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि एनडीआरएफ टीम को लखनऊ से बुलाया गया है। रविवार को सुबह पुन: रेस्क्यू कार्य होगा। गहरे पानी में डूबे होने से ट्रक का नंबर भी नहीं पता चल सका है। पांटून पुल को हटाकर ट्रक बाहर निकाला जाएगा। उधर, जसपुरा थाना प्रभारी राजेश कुमार वर्मा ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed