{"_id":"5af72fbe4f1c1be4408b4c7c","slug":"truck-driver-and-teacher-s-death-in-road-accidents","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में ट्रक चालक और शिक्षक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में ट्रक चालक और शिक्षक की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, बांदा
Updated Sat, 12 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
शिक्षक शिवचरनलाल के परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहली घटना नेशनल हाईवे पर हुई। यहां दो ट्रकों की भिड़ंत में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि क्लीनर घायल हो गया। दूसरे ट्रक के चालक और क्लीनर भी घायल हो गए। दूसरी घटना में भांजे की शादी में शामिल होने जा रहे बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। टक्कर में दूसरी के बाइक सवार भी घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
रायबरेली जिले के सरैनी गांव निवासी सतीश (35) पुत्र रामसनेही शनिवार को तड़के कबरई से ट्रक में गिट्टी लादकर रायबरेली जा रहा था। झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग में मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा रेलवे फाटक के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से टक्कर हो गई। इससे सतीश ट्रक की स्टीयरिंग में ही फंस गया, उसकी वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
क्लीनर व चचेरा भाई सुनील (सरैनी) घायल हो गया। दूसरे ट्रक का चालक किशन (40) व क्लीनर रामबहादुर (35) पुत्र रामदुलारे घायल हो गए। दोनों अमेठी जिले के जगदीशपुर के रहने वाले हैं। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डाक्टरों ने किशन और रामबहादुर को कानपुर रेफर कर दिया। उधर, ढाई घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने ट्रक काटकर सतीश का शव निकाला और पोस्टमार्टम कराया। परिजन ने बताया कि तीन साल पूर्व सतीश ने तीन साल तक दुबई में भी ट्रक चलाया। परिजन शव को वापस सरैनी गांव ले गए।
विज्ञापन
दूसरी घटना में चित्रकूट जिले के असोहर (पहाड़ी) गांव निवासी शिवचरन लाल (35) पुत्र नत्थू प्रसाद अपने भांजे कुम्हेढ़ासानी (कमासिन) निवासी रामचंद्र (30) पुत्र राम प्रसाद के साथ बाइक पर शुक्रवार को शाम कुम्हेढ़ा सानी गांव जा रहा था। ओरन से करीब दो किलोमीटर दूर लोहरन पुरवा में सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई।
शिवचरन ने कुछ देर बाद घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। राहगीरों की सूचना पर यूपी-100 पुलिस ने घायल रामचंद्र को सीएचसी अतर्रा में भर्ती कराया है। दूसरी बाइक पर सवार दोनों युवकों को भी चोटें आईं। उन्हें भी सीएचसी पहुंचाया गया।
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। यहां भाई गंगा प्रसाद ने बताया कि शिवचरन ज्ञान भारतीय इंटर कालेज, चित्रकूट में शिक्षक था। भांजे राजा की शादी में शामिल होने कुम्हेढ़ा सानी गांव जा रहा था। उसके दो पुत्री व एक पुत्र है। शादी की रस्में औपचारिकता में निपटाई गईं।
समझौते के नाम पर यूपी-100 ने ऐंठ लिए दो हजार
अतर्रा। यूपी-100 के पुलिस कर्मियों ने मानवता को शर्मसार कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त बाइक सवारों के बीच समझौता कराने के नाम पर मृतक पक्ष से दो हजार रुपये ऐंठ लिए।
यह आरोप मृतक शिक्षक शिवचरनलाल के भाई गंगा प्रसाद ने पुलिस अधीक्षक को दिए शिकायती पत्र में लगाए हैं। कहा है कि यूपी-100 ने शिवचरन और अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाने में दिलचस्पी नहीं ली। समझौता के नाम पर उनसे (शिवचरन के परिजनों से) दो हजार रुपये लेकर चले गए। शिकायत के बाद यूपी-100 कर्मियों ने रुपये लौटाने का आश्वासन दिया। ब्यूरो