फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Banda News ›   Truck driver and attendant died in a road accident on the expressway

Banda News: एक्सप्रेस-वे पर सड़क हादसे में ट्रक चालक व खलासी की मौत

Fri, 06 Oct 2023 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा
संवाद न्यूज एजेंसी, बांदा Updated Fri, 06 Oct 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
Truck driver and attendant died in a road accident on the expressway
बांदा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर गुरुवार देर रात ट्रक के चालक और खलासी को दूसरे तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। इसेस दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों अपने ट्रक से गिरे अनाज के बोरे समेट रहे थे, तभी हादसा हुआ है। दोनों महोबा के रहने वाले थे और उनके परिजनों को सूचना कर दी गई है।
विज्ञापन

महोबा के सुभाषनगर निवासी रामसेवक (57) पेशे से ट्रक चालक और किसान था। गुरुवार को वह महोबा से ट्रक में अनाज लादकर अपने खलासी बेंदो पनवाड़ी गांव निवासी अरुण (23) के साथ वाराणसी जाने के लिए निकला था। रात ढाई बजे करीब बिसंडा थाना क्षेत्र के घूरी गांव स्थित बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे में अचानक ट्रक में लदे अनाज से भरे दो बोरे गिर गए।
विज्ञापन

बोरे उठाने के लिए रामसेवक ने रोड के किनारे ट्रक खड़ा किया और खलासी के साथ मिलकर बोरे समेट ही रहा था कि तभी पीछे से आए दूसरे ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। कुछ देर बाद वहां से गुजरे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक रामसेवक के भतीजे पूर्व प्रधान रमेश ने बताया कि चार भाइयों में वह बड़े थे। घर में पत्नी राममूर्ति, चार पुत्री व दो पुत्र हैं। तीन पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छह बीघा जमीन है। वह खेती-किसानी भी करते थे। उधर, मृतक अरुण के पिता काशी प्रसाद ने बताया कि दो भाइयों में बड़ा था। अविवाहित था। एक माह से ट्रक में चल रहा था। उसके पहले वह सूरत में रहकर कमाता था। घर में मां नीलम है।

घटना के संबंध में बिसंडा थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर मनोज शुक्ल ने बताया कि डायल-112 की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दोनों मृतकों के परिजनों की तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed